राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, मानगढ़ धाम के मुद्दे पर बोले गोविन्द सिंह डोटासरा, केंद्र ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने से किया है इनकार, इसे लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- केंद्र मोदी सरकार ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने से साफ़ इनकार कर दिया है, ये आदिवासी अस्मिता का घोर अपमान है, ये उन वीर आदिवासियों के बलिदान का अपमान है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, चुनाव के वक्त मोदी जी ने मानगढ़ धाम को लेकर बड़े-बड़े वादे किए, आदिवासी समाज के बलिदान के सम्मान की बातें कीं,लेकिन अब मोदी सरकार में राजस्थान से चुने गए केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने संसद में स्पष्ट जवाब दे दिया कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया जा सकता है, क्या BJP के लिए चुनावी मंचों पर आदिवासियों का सम्मान सिर्फ वोट लेने के लिए था? मानगढ़ धाम कोई इमारत का नाम नहीं, ये आदिवासी स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, इतिहास को सम्मान देने के बजाय उसे नकारना देश के अमर शहीदों का अपमान है, आदिवासी समाज इस अपमान और उपेक्षा को कभी नहीं भूलेगा
केंद्र ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने से किया इनकार तो भड़के डोटासरा, कही ये बड़ी बात

डोटासरा का केंद्र पर निशाना, बोले- मानगढ़ धाम सिर्फ इमारत नहीं, आदिवासी स्वाभिमान है









