PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान कांग्रेस में भड़की गुटबाजी: तिवाड़ी बोले- जयचंदों ने हराया, अर्चना बोलीं- पार्टी के लोगों ने ही हराया

03 अगस्त 2026
साझा करें:
राजस्थान कांग्रेस में भड़की गुटबाजी: तिवाड़ी बोले- जयचंदों ने हराया, अर्चना बोलीं- पार्टी के लोगों ने ही हराया

Congress I Rajasthan Congress I R R Tiwari I Archana Sharma I Rajasthan Politics I Political News I Breaking News I Politalks News I 

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी फिर आई सामने, आज निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक में खुलकर सामने आई गुटबाजी, इस बैठक में नेताओं ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए कांग्रेस के ही नेताओं का बताया जिम्मेदार, बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव 2023 में हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर आर तिवाड़ी ने कहा- मैं जयपुर शहर कांग्रेस का था अध्यक्ष, नहीं चाहता था चुनाव लड़ना, लेकिन पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ, तो लडा चुनाव, लेकिन कांग्रेस के जयचंदों ने मुझे चुनाव हराने का किया काम, मैं 600 वोटों से हारा चुनाव, क्योंकि कांग्रेस के जयचंदों ने 600 मतदाताओं को अजमेर दरगाह जियारत के नाम पर वोटिंग से एक दिन पहले भेज दिया अजमेर, अगर वो ऐसा नहीं करते तो मैं जीत जाता चुनाव, मुझे मिले थे 95000 वोट, मैंने पहले भी कहा था कि मुझे जयचंदों ने हराया चुनाव और अभी कह रहा हूं कि मुझे कांग्रेस के जयचंदों ने हराया था चुनाव, इन जयचंदों की वजह से एक ऐसा व्यक्ति चुनाव जीत गया जो आम लोगों को करता है परेशान, कांग्रेस आरएसएस और भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस को कांग्रेस के लोग ही हराते हैं चुनाव, यह तरीका नहीं है ठीक, वहीं मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने कहा- मुझे विधानसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा लड़ना पड़ता है कांग्रेस के लोगों से, कांग्रेस के लोग ही मुझे हराते हैं चुनाव, मैंने इसे देखा है तीन चुनावों में, मैं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हारी थी मामूली अंतर से चुनाव, क्योंकि मुझे हराया गया था चुनाव 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal