राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के आलाकमान वाले बयान पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद और मनभेद नहीं, कोई कोई छोटी-मोटी घटना होती है तो वो शांत हो जाती, हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं, न होने वाला है, चुनाव तक कोई झगड़ा नहीं होने वाला. सब ठीक रहेगी चुनावों तक अब एकजुट रहेंगे, चुनाव में भरी बहुमत से कांग्रेस का आना तय है, कोई रोक नहीं सकता, कोई मतभेद नहीं है, बता दें रविवार को शांति धारीवाल ने कहा था कि मैं आज भी इस बात पर कायम हूं कि पद्रेश कांग्रेस के कोई आलाकमान है तो वह है अशोक गहलोत, हमारा दिल्ली का हाई कमान अलग है, वह सबसे बड़ा हाईकमान है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस का हाईकमान अशोक गहलोत है, क्या कारण है ये बताओ, जो कांग्रेस का कार्यकर्ता जयपुर में कदम रखता है, उसका दूसरा पैर गहलोत के बंगले पर जाता है, अशोक गहलोत के बंगले पर क्यों जाते है लोग?
'चुनाव तक कोई झगड़ा...'- धारीवाल के 'आलाकमान' वाले बयान पर अशोक गहलोत ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया










