PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

दतिया जीतते ही कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा, दिया ये बड़ा बयान

04 अगस्त 2026
साझा करें:
दतिया जीतते ही कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा, दिया ये बड़ा बयान

Ghanshyam Singh I Datia I Datia ByElection I 

Ghanshyam Singh Big Statement: दतिया उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने दिया बड़ा बयान, कल उपचुनाव के आए नतीजों में घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को दी 6029 वोटों से मात, वही अपनी जीत पर  घनश्याम सिंह ने कहा- भाजपा के शासन से लोग नाराज हैं, चाहे केंद्र हो या राज्य हो भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है, आम जनता की सुनी नहीं जा रही, केवल बड़े व्यापारियों के लिए सरकार काम कर रही है, किसान परेशान है, खाद नहीं मिल रही है, खाद की कीमतें बढ़ गई, पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, हर चीज महंगी है, युवाओं के साथ बहुत धोखा किया गया है, वही चुनाव हारने के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा- जो जनादेश, जनता जनार्दन ने दिया है, उसे हाथ जोड़कर, सर झुकाकर स्वीकार करता हूं, जनता के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा, जीवन की अंतिम सांस तक दतिया में हूं, विधायक, सांसद बनाना मेरा मकसद नहीं है, 32 साल का मेरा सार्वजनिक जीवन है, मेरे साथ में भितरघात हुआ है, अपनी बात पार्टी और संगठन से रखूंगा, कहा चूक हुई है, उसकी समीक्षा की जाएगी

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal