कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- साफ दिख रहा है कि लोग भाजपा से थक चुके हैं, ऊब चुके हैं, समझ रहे हैं कि क्या हो रहा क्या नहीं हो रहा है, ये शुरूआत है, बता दें कल बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की हुई है जीत, वही मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी कांग्रेस के घनश्याम सिंह से हार गए, उधर गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल जीत गए, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबाड़ी को 30630 मतों से हराया
'लोग भाजपा से थक चुके हैं और...'- उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

उपचुनाव परिणामों पर कांग्रेस का हमला, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना









