PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी बोले- भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे केंद्र सरकार

26 अगस्त 2026
साझा करें:
नेपाल में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी बोले- भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे केंद्र सरकार

Rahul Gandhi I Modi Sarkar I Bjp Government I Nepal Flash Flood I Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I

नेपाल में आज आई भीषण बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, नेपाल में आई अचानक बाढ़ से खबर लिखे जाने तक 55 लोगों की मौत की हो चुकी है पुष्टि, जबकि करीब 400 लोग बताए जा रहे हैं लापता, नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार लापता लोगों में 105 भारतीय नागरिक भी हैं शामिल, इस बाढ को लेकर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत सरकार से की  नेपाल के साथ मिलकर लापता भारतीयों को तलाशने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील, राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- अचानक आई भयानक बाढ़ में भारतीय तीर्थयात्रियों समेत सैकड़ों लोग हो गए हैं लापता, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन परिवारों के साथ भी एकजुटता जताई, जो अपने प्रियजनों की खबर का कर रहे हैं इंतजार, राहुल गांधी ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करे और उनकी सुरक्षित वापसी करें सुनिश्चित, राहुल गांधी ने कहा कि वह खडे हैं नेपाल के लोगों और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal