Hanuman Beniwal Big Statement: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिहार के बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर बोला तीखा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने साफ संदेश दिया है कि जनता केवल ‘डबल इंजन’ के शोर से प्रभावित नहीं होती, बल्कि ज़मीन पर काम, जवाबदेही और जनविश्वास को महत्व देती है, बांकीपुर सीट को भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी राजनीतिक पहचान का प्रतीक बताते रहे हैं, लेकिन जनता ने स्पष्ट कर दिया कि अहंकार, प्रचार और सत्ता का दंभ चुनाव नहीं जिताते, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- पूर्व में राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ आंतरिक गठबंधन करके उप चुनावों में कुछ सीटों पर चुनाव जीतने वाली भाजपा को कल बिहार और मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने यह भी याद दिलाया है कि लोकतंत्र में कोई भी अजेय नहीं होता, जो पार्टी हर चुनाव को अपनी अजेयता का प्रमाण पत्र बताती थी, आज उसे अपने ही प्रभाव क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ रहा है, देश का युवा और आम नागरिक अब केवल नारों से संतुष्ट नहीं है, वह रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,किसानों के हित, महंगाई, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर जवाब मांग रहा है, आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को और करारा जवाब देगी, कल एमपी और बिहार के उप -चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व की भी नैतिक हार है
उपचुनाव के नतीजों पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल, कहा- आने वाले समय में और जवाब देगी जनता











