अवधेश प्रसाद की जीवनी (Awadhesh Prasad Biography in Hindi)
Awadhesh Prasad Latest News - अवधेश प्रसाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक मजबूत और वरिष्ठ हैं. वे अब तक राज्य में नौ बार विधायक रह चुके हैं, जबकि वे उत्तर प्रदेश सरकार में छह बार मंत्री बन चुके हैं. वर्ष 1977, 1985, 1989, 1993, 1996, 2002 और 2007 में, फिर नवनिर्मित नवीनतम मिल्कीपुर (एससी) विधानसभा सीट से 2012 और 2022 में उन्होंने चुनाव जीता है. अब वे 18वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी (एसपी) से फैजाबाद के सांसद हैं. संसद सदस्य के रुप में उनका यह पहला कार्यकाल हैं. इस लेख में हम आपको अवधेश प्रसाद के जीवन परिचय (Awadhesh Prasad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अवधेश प्रसाद जन्म और परिवार (Awadhesh Prasad Birth & Family)
अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) का जन्म 31 जुलाई 1945 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के सुरवारी में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय दुखी राम (Late Dukhi Ram) और माता का नाम स्वर्गीय मैना देवी (Late Maina Devi) हैं.
उनका विवाह 7 जुलाई 1972 को सोना देवी (Sona Devi) से हुआ था. उन्हें सात संतान है. उन्हें दो बेटे और पांच बेटियां है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं.
अवधेश प्रसाद हिन्दू है, जबकि जाति से पासी (SC) हैं.
उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : सहदत्त गंज (बाईपास), अयोध्या सदर अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
Mob. 9161880007, 8881550007
वर्तमान पता : 30, पंडित रविशंकर शुक्ल लेन, नई दिल्ली 110001
अवधेश प्रसाद की शिक्षा (Awadhesh Prasad Education)
अवधेश प्रसाद ने वर्ष 1966 में डीएबी कॉलेज, कानपुर, उत्तर प्रदेश से एमए किया और फिर वर्ष 1968 में लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से एलएलबी भी किया.
अवधेश प्रसाद राजनीतिक करियर (Awadhesh Prasad Political Career)
अवधेश प्रसाद केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि, देश के उन गिने-चुने नेताओ में हैं, जिनका जन्म आजादी से पहले हुआ हैं और जो अब तक सक्रिय राजनीति में हैं. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 21 वर्ष की आयु में हुआ. वे 23 जून 1977 से 17 फरवरी 1980 तक उत्तर प्रदेश के सोहावल से विधायक रहे. इसके बाद उन्हें विधायक रहते सरकार में भागीदारी का भी मौका मिला और वे पहली बार 4 जुलाई 1977 से 29 फरवरी 1979 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे. दूसरी बार वे मार्च 1985 में सोहावल से विधायक चुने गए. उनका यह कार्यकाल नवम्बर 1989 तक रहा. तीसरी बार वे दिसम्बर 1989 में चुने गए, जबकि उनका यह संक्षिप्त कार्यकाल मात्र डेढ़ वर्ष का रहा जो अप्रैल 1991 में सरकार के गिरने से समाप्त हो गया.
वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय वे केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल हुए. पार्टी में, तब से वे आम तौर पर एक संगठनात्मक व्यक्ति के रूप में कार्य करते रहे हैं. वे राम नरेश यादव और बाबू बनारसी दास की जनता पार्टी सरकारों और मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकारों में मंत्री बने.समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अवधेश प्रसाद 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2022 तक लगातार छह बार विधायक रहे. 2022 में वे राज्य की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पड़ती हैं.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित सोहावल और फिर बाद में मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद को वर्ष 2024 के आम चुनाव में 'फैजाबाद लोकसभा सीट' के लिए समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के प्रभाव वाले इंडी से चुनाव पूर्व गठबंधन था और इस कारण अवधेश प्रसाद को जीत हासिल हो गई. हालांकि यह जीत चर्चा का कारण बना क्योकि, यह वही क्षेत्र हैं जहाँ भगवान् राम की जन्मभूमि पर हुए विवाद के बाद हाल ही में मंदिर का निर्माण हुआ और इसमें भाजपा की भूमिका सबसे अधिक रही, बावजूद इसके सपा जिसने शुरू से ही मंदिर के विरुद्ध दमनकारी नीति का सहारा लिया, फिर भी लोकसभा में पार्टी की जीत हुई.
जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद को कुल 5,54,289 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह को 4,99,722 मत हासिल हुए. इस चुनाव में अवधेश प्रसाद को 54,567 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद हैं.
अवधेश प्रसाद की संपत्ति (Awadhesh Prasad Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अवधेश प्रसाद की कुल संपत्ति 5.29 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 10 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको अवधेश प्रसाद जीवनी (Awadhesh Prasad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












