Shanti Dhariwal on Ashok Gehlot: राजस्थान कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत और निकाय चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी हुई तेज, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा अशोक गहलोत को लेकर दिए बयान के बाद बयानबाजी हुई तेज, डोटासरा का बयान गहलोत गुट के नई नेताओं को नहीं आया पसंद, वही अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल ने अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, कोटा में मीडिया से बात करते हुए धारीवाल ने कहा- मैं आज भी इस बात पर कायम हूं कि पद्रेश कांग्रेस के कोई आलाकमान है तो वह है अशोक गहलोत, हमारा दिल्ली का हाई कमान अलग है, वह सबसे बड़ा हाईकमान है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस का हाईकमान अशोक गहलोत है, क्या कारण है ये बताओ, जो कांग्रेस का कार्यकर्ता जयपुर में कदम रखता है, उसका दूसरा पैर गहलोत के बंगले पर जाता है, अशोक गहलोत के बंगले पर क्यों जाते है लोग? शांति धारीवाल का ये बयान प्रदेश की सियासत में बना है चर्चा का विषय, आने वाले दिनों में धारीवाल के इस बयान पर कई और नेताओं के आ सकते है बयान
राजस्थान कांग्रेस के हाईकमान तो अशोक गहलोत ही है- शांति धारीवाल का बड़ा बयान

Shanti dhariwal I Ashok Gehlot I Rajasthan I Congress I Govind Singh dotasara I Sachin Pilot











