कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, महाबलीपुरम, तमिलनाडु में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- भाजपा परिसीमन करने की कर रही कोशिश, परिसीमन का मकसद लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है, यह भाजपा की साजिश है, जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और उसके भविष्य के साथ धोखा कर रहा है, और RSS व भाजपा को तमिलनाडु के लोगों और उनके भविष्य पर हमला करने का मौका दे रहा है, ऐसा व्यक्ति 21वीं सदी का 'एट्टप्पन' है, किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए, हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए, हर तमिल पार्टी और हर राष्ट्रीय पार्टी को सदन में परिसीमन को हराना चाहिए
'परिसीमन BJP की साजिश' -राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला









