प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा, आज बीजेपी मुख्यालय में निकाय व पंचायत चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक, इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, महामंत्री संगठन अजेय कुमार व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद, पार्टी इस बार चुनाव से पहले स्थानीय मुद्दों और जनता की प्राथमिकताओं के आधार पर अलग-अलग निकायों और पंचायतों के लिए संकल्प पत्र तैयार करने की बना रही है रणनीति, इसके लिए जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से लिए जाएंगे सुझाव, ताकि हर क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक किए जा सकें चुनावी वादे, वही आज जयपुर में हुई बड़ी बैठक के बाद राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा- निकाय और पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, जो पूरे प्रदेश में संगठनात्मक समन्वय और चुनाव संचालन का संभालेंगी जिम्मा, भाजपा जनता के बीच राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल की तुलना के साथ जाएगी, वही इसके साथ ही सरकार की ओर से 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने के भी दिए गए संकेत, जिससे चुनावी माहौल और हो गया है गर्म
राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर BJP का बड़ा प्लान, जयपुर बैठक में बनी ये नई रणनीति

राजस्थान BJP का चुनावी रोडमैप तैयार, जनता के बीच दो साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएगी पार्टी








