Sachin Pilot: कांग्रेस महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट का बयान, प्रदेश की भजनलाल सरकार पर बरसे सचिन पायलट, 20 अगस्त से शुरू होने वाले राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र पर बोले सचिन पायलट, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- सरकार का आधे से ज्यादा कार्यकाल हो गया है पूरा और विधानसभा में सरकार को बहुत कड़वे सवालों का देना पड़ेगा जवाब, विपक्ष के लोग सरकार को कटघरे में खड़ा करने का करेंगे काम, अब तक जो घोषणाएं की हैं, धरातल पर क्या हो रहा है, इसका सरकार के पास नहीं है कोई जवाब, सुशासन में, ग्रामीण विकास में, कानून-व्यवस्था में सरकार पूरी तरह है विफल, सरकार को सदन में इसका पूरा जवाब देना पड़ेगा,
'विधानसभा में देने होंगे कड़वे सवालों के जवाब और...'- सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला










