कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का भाजपा पर बडा आरोप, दीपके ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में पुलिस और प्रर्दशनकारियों की झडप का भाजपा को ठहराया जिम्मेंदार, आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों के छात्र आंदोलन में हुई झडप के सवाल पर दीपके ने कहा- यह काम किया है भाजपा के गुंडों ने, मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि भाजपा गड़बड़ी फैलाने के लिए भेजेगी अपने गुंडों को, उन्होंने किया ठीक वैसा ही, मुझे दुख है कि जिन लोगों ने की ये हरकतें, उन्हीं लोगों ने पुलिस अधिकारियों को भी बनाया निशाना, जिन पुलिस अधिकारियों को इस तरह बनाया गया निशाना, उनके प्रति है हमारी सहानुभूति, साथ ही जिन छात्रों को पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा, उनके परिवारों का क्या? वहीं आंदोलन में आदतन अपराधियों की मौजूदगी के सवाल पर दीपके ने कहा- आदतन अपराधियों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए, वे छात्रों को निशाना बनाने के लिए उन्हीं आदतन अपराधियों का कर रहे हैं इस्तेमाल, बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया, मुंबई के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया, छात्रों को निशाना बनाने की रची जा रही है साजिश और ऐसा किया जा रहा है उन्हें डराने के लिए ताकि वे सरकार से सवाल पूछने या दोबारा विरोध प्रदर्शन करने की न करें हिम्मत
जंतर-मंतर झड़प: कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

Abhijeet Dipke I Bjp I Cockroach Janta Party I Cjp I Cjp Protest I Political News I Politalks News I Breaking News









