PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन व 5 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा

31 जुलाई 2026
साझा करें:
अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन व 5 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा

दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर की हत्या, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का हुआ ऐलान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा,  सजा का ऐलान करने से पहले जज ने कहा- यह बहुत गम्भीर घटना थी, अंकित शर्मा की बुरी तरह से हत्या की गई, उनकी बॉडी जानवर की तरह छोड़ दी गयी थी, यह घटना समाज को झकझोर देने वाली थी, जिस तरह से यह पूरी घटना हुई उसने समाज को सोचने पर मजबूर किया, अपराध को अंजाम देने का तरीका अत्यंत क्रूर था, हमला इतना भीषण और निर्मम था कि पीड़ित की मौत के बाद भी उसका शव दोषियों ने  घसीटकर उसे नाले में फेंक दिया, दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी 


PoliTalks News - Authoritative News Portal