PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

"ठिकाने लगा देंगे..." राजस्थान के इस विधायक को मिली व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, जानें पूरा मामला!

31 जुलाई 2026
साझा करें:
"ठिकाने लगा देंगे..." राजस्थान के इस विधायक को मिली व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, जानें पूरा मामला!
Jivaram Choudhray I Rajasthan Politics I Breaking News I Politalks News I 

राजस्थान के सांचौर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी को मिली धमकी, विधायक जीवाराम को दो लोगों ने ठिकाने लगाने की दी धमकी, विधायक जीवाराम ने सुरेश चौधरी और दजाराम चौधरी के खिलाफ सांचौर थाने में मामला कराया दर्ज, वहीं दूसरे पक्ष ने विधायक पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, विधायक ने बताया- साल 2018 में पादरडी तेतरोल निवासी सुरेश चौधरी और दजाराम चौधरी ने माइक्रो स्टील के व्यापार के लिए मुझसे एक करोड़ 20 लाख रुपए लिए थे उधार, यह रकम एक साल के लिए दी गई थी एक फीसदी की मासिक ब्याज दर पर, एक साल बाद जरूरत पड़ने पर दोनों से पैसे मांगे तो न मूल लौटाया और न ही ब्याज का किया भुगतान, इसके बाद आरोपियों ने बकाया रकम के बदले राजस्व गांव होथीगांव स्थित लगभग 60 बीघा खातेदारी कृषि भूमि मेरे नाम करने का दिया प्रस्ताव, लेकिन मैंने कर दिया मना, इस पर दोनों लोग समाज के चार सम्मानित लोगों को लेकर आए मेरे पास, उन चार गवाहों की मौजूदगी में एक लिखित इकरारनामा भी किया गया था तैयार, इसके बाद आज तक न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही लौटाई गई रकम, बार-बार रजिस्ट्री कराने के लिए बोलने के बाद भी आरोपी करते रहे टालमटोल, विधायक जीवाराम ने आरोप लगाया- जब बार-बार रजिस्ट्री के लिए बोला गया तो आरोपियों ने वाट्सएप कॉल पर की गाली-गलौज, साथ ही ठिकाने लगाने की दी धमकी, वहीं दूसरे पक्ष के दजाराम चौधरी ने विधायक जीवाराम के आरोप को लेकर कहा- मैंने 25 साल तक विधायक जीवाराम को घर बैठे दिया कमा कर, अब मैं कुछ सालों से खुद का कर रहा हूं व्यापार, मेरी सात साल से उनसे नहीं हुई है कोई बातचीत, मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप हैं गलत 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal