Ashok Gehlot On Govind Singh Dotasara: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, बीते दिन पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने ‘ब्रांडिंग’ वाला बयान देते हुए अशोक गहलोत पर इशारों-इशारों में कसा था तंज, कल BAP के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए थे शामिल, PCC में आने से पहले अशोक गहलोत के आवास पर गए ये सभी कार्यकर्ता, इस पर मीडिया से बात करते हुए गोविंद डोटासरा ने इशारों-इशारों में गहलोत पर तंज कसते हुए कहा था कि कोई किसी के पास जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता का करता हूं स्वागत, कोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करता है वो उनको मुबारक हो, मैं किसी की ब्रांडिंग के लिए काम नहीं करता, मैं तो सिर्फ कांग्रेस के लिए काम करता हूं, वहीं अब आज मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने डोटासरा के बयान पर कहा- कोई जॉइनिंग कार्यक्रम नहीं था, वो तो आए थे केवल मुझसे मिलने, जॉइनिंग तो नेताओं की होती है और वो सब तो थे कार्यकर्ता, हम सब हैं एक और हमारे बीच नहीं है कोई ऐसी नाराजगी, पीसीसी चीफ ने कोई नाराजगी नहीं की है जाहिर, वह तो मीडिया वाले बार बार सवाल ही ऐसे करेंगे तो फिर क्या करें कोई
डोटासरा के ‘ब्रांडिंग’ वाले बयान पर गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

डोटासरा के ‘ब्रांडिंग’ तंज पर गहलोत ने कहा- हमारे बीच ऐसी कोई नाराजगी नहीं









