PoliTalks News
बायोग्राफी

उत्कर्ष वर्मा की जीवनी | Utkarsh Verma Biography in Hindi

03 जुलाई 2026
साझा करें:
उत्कर्ष वर्मा की जीवनी | Utkarsh Verma Biography in Hindi

Utkarsh Verma Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको उत्कर्ष वर्मा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


उत्कर्ष वर्मा की जीवनी (Utkarsh Verma Biography in Hindi)

Utkarsh Verma Latest News - उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' समाजवादी पार्टी (सपा) के एक बेहद कद्दावर युवा नेता है. जो वर्तमान में 18वीं लोकसभा में राज्य की खेरी (लखीमपुर खेरी) सीट से सांसद हैं. इससे पहले वर्मा उत्तर प्रदेश की लखीमपुर विधानसभा के 16वें सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था. वर्ष 2010 के उपचुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने भारत के सबसे युवा विधायक बनने खिताब पाया था. वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के निवर्तमान सांसद व मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहें अजय मिश्रा 'टेनी' को पराजित करके यह सीट जीती हैं. इस लेख में हम आपको उत्कर्ष वर्मा के जीवन परिचय (Utkarsh Verma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

उत्कर्ष वर्मा जन्म और परिवार (Utkarsh Verma Birth & Family)

उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' (Utkarsh Verma 'Madhur’) का जन्म 1 नवंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय धीरेन्द्र कुमार वर्मा (Late Dhirendra Kumar Verma) और माता का नाम स्वर्गीय कुसुम वर्मा (Late Kusum Verma) हैं.

उनका विवाह 28 जून 2011 को अवंतिका सिंह (Avantika Singh) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. दोनो बेटियां हैं. उनके बेटे नहीं हैं.  चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं

उत्कर्ष वर्मा हिन्दू है और जाति से कुर्मी (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: 98 वाईडी कॉलेज के पास राजगढ़, जिला-खीरी लखीमपुर उत्तर प्रदेश 262701

Mob. 8765954841, 8005002036

उत्कर्ष वर्मा की शिक्षा (Utkarsh Verma Education)

उत्कर्ष वर्मा ने वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित पीजीडीएम, आईटीएस आईएम किया.

उत्कर्ष वर्मा राजनीतिक करियर (Utkarsh Verma Political Career)

उत्कर्ष वर्मा समाजवादी पार्टी (सपा) के मजबूत नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा डेढ़ दशक से पहले आरम्भ हुई. पहली बार वर्मा मात्र 25 वर्ष की युवा आयु में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए. इस जीत के साथ उस समय वे देश के सबसे कम आयु के विधायक कहलाने का भी गौरव प्राप्त किया था. वे वर्ष 2010 के उपचुनाव में लखीमपुर सदर से विधानसभा के लिए चुने गए और फिर इसी के बाद जब राज्य में वर्ष 2012 में 16वीं विधानसभा के चुनाव हुए तो अपनी सीट बरकरार रखी. इस तरह वे दो कार्यकालों के लिए 2010 से लेकर 2017 तक यूपी विधानसभा में एमएलए रहें.

इसके बाद 2024 में उन्हें अपनी राजनीति का दायरा प्रदेश से बढ़ाकर केंद्र तक ले जाने में सफलता मिली. 18वीं लोकसभा चुनाव में सपा-इंडी गठबंधन के तहत उन्हें पार्टी ने खेरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Kheri Lok Sabha constituency) से अपना प्रत्याशी घोषित किया और अपने पहले ही चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के निवर्तमान सांसद व मोदी सरकार में तत्कालीन गृह मामलों के राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को 34,329 हजार वोटों के अंतराल से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में उत्कर्ष वर्मा को कुल 5,57,365 मत प्राप्त हुए तो वही अजय मिश्रा टेनी को 5,23,036 मत हासिल हुए. वर्तमान में, उत्कर्ष वर्मा उत्तर प्रदेश के खेरी लोकसभा सीट से सपा के सांसद हैं.

उत्कर्ष वर्मा की संपत्ति (Utkarsh Verma Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार उत्कर्ष वर्मा की कुल संपत्ति 4.82 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 48 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  उत्कर्ष वर्मा जीवनी (Utkarsh Verma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.




PoliTalks News - Authoritative News Portal