सतीश कुमार गौतम की जीवनी (Satish Kumar Gautam Biography in Hindi)
Satish Kumar Gautam Latest News - सतीश कुमार गौतम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा है. उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बेहद आक्रामक और कद्दावर नेता माना जाता हैं, जो वर्तमान में राज्य के अलीगढ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक लगातार तीसरी बार जीतकर सांसद बने हैं. वर्ष 2024 के आम चुनाव में एक बेहद ही कड़े त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें जीत हासिल हुई है. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी व क्षेत्र के पूर्व सांसद रहे, बिजेंद्र सिंह को मात देकर अलीगढ में भाजपा का कमल खिलाए रखा. इस लेख में हम आपको सतीश कुमार गौतम के जीवन परिचय (Satish Kumar Gautam Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सतीश कुमार गौतम जन्म और परिवार (Satish Kumar Gautam Birth & Family)
सतीश कुमार गौतम (Satish Kumar Gautam) का जन्म 1 जुलाई 1972 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दामोदर नगर सरहा में हुआ था. उनके पिता का नाम दामोदर गौतम और माता का नाम श्रीमती रमा देवी हैं.
उन्होंने 30 अप्रैल 1993 को मीनाक्षी गौतम से शादी की और उनके दो बच्चे हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से व्यवसायी हैं.
सतीश कुमार गौतम हिन्दू है, जबकि जाति से ब्राह्मण हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 204, वैष्णो टॉवर, विद्या नगर, राम घाट रोड, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश 202001
फोन: : (0571) 2742425,
Mob: 09457762404, 09013869418
वर्तमान पता: 4, विडंसर प्लेस, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001
फोन : (011) 23355404
Mob: 9013869418, 9457762404, 9720048200
सतीश कुमार गौतम की शिक्षा (Satish Kumar Gautam Education)
सतीश कुमार गौतम ने बी.ए. किया.
सतीश कुमार गौतम राजनीतिक करियर (Satish Kumar Gautam Political Career)
सतीश कुमार गौतम की राजनीतिक यात्रा लगभग दो दशक पहले आरम्भ हुई. पर पहली बार गौतम वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा में भाजपा के टिकट पर जीतकर सांसद बने. वर्ष 2014 के आम चुनाव में देश भर में जब मोदी लहर थी तब कुमार ने भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की. 16वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें कुल 5,14,622 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अरविंद कुमार सिंह को 2,86,736 वोटों के भारी अंतर से हराया. तीन बार के सांसद रहे कुमार के विजय के अंतर का यह आकड़ा अब तक का सबसे बड़ा रहा हैं. इसके बाद भी उन्हें इसी अलीगढ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल हुई, पर बाद के दोनों चुनावों में जीत का अंतर इससे कम रहा.
उन्होंने मई 2019 के आम चुनाव में फिर से भाजपा के टिकट पर अलीगढ लोकसभा सीट से जीत हासिल की और क्षेत्र में कमल को खिलाये रखा. वर्ष 2019 के आम चुनाव में सतीश कुमार गौतम को कुल 6,56,215 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी बसपा के उम्मीदवार अजीत बलियान को 4,26,954 मत हासिल हुए. इस तरह कुमार को 17वीं लोकसभा चुनाव में 2,29,261 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. सतीश कुमार वर्ष 2024 के आम चुनाव में तीसरी बार अलीगढ से सांसद चुने गए. इस बार उन्होंने 5,01,834 वोट प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस--इंडी (Congress-INDIA अलायन्स) गठबंधन के उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह को 15,647 वोटों के अंतर से पराजित करके तीसरी बार जीत की हैट्रिक बनायीं. वर्तमान में, वे इसी सीट से 18वीं लोकसभा के भाजपा सांसद हैं.
सांसद सदस्य चुने जाने के बाद से सतीश कुमार गौतम अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके हैं. इनमें सितंबर 2014 से जुलाई 2015 तक रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति, 23 जुलाई 2015 से श्रम संबंधी स्थायी समिति और परामर्शदात्री समिति एवं 13 सितंबर 2019 से श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं.
सतीश कुमार गौतम की संपत्ति (Satish Kumar Gautam Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सतीश कुमार गौतम की कुल संपत्ति 16.06 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4.65 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको सतीश कुमार गौतम जीवनी (Satish Kumar Gautam Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












