PoliTalks News
बायोग्राफी

आनंद कुमार गोंड की जीवनी | Anand Kumar Gond Biography in Hindi

28 जून 2026
साझा करें:
आनंद कुमार गोंड की जीवनी | Anand Kumar Gond Biography in Hindi

Anand Kumar Gond Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको आनंद कुमार गोंड जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


आनंद कुमार गोंड की जीवनी (Anand Kumar Gond Biography in Hindi)

Anand Kumar Gond Latest News - डॉ. आनंद कुमार गोंड उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उभरते हुए नेता हैं. राज्य के राजनीतिक घराने से आने वाले आनंद कुमार नेपाल सीमा से सटे बहराईच (आरक्षित) लोकसभा सीट से 18वीं लोकसभा के सांसद है. इससे पहले यहां से उनके पिता अक्षयबर लाल गोंड भाजपा के सांसद थे, जबकि वर्ष 2014 में भी भाजपा को ही यहां से जीत हासिल हुई थी. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा के चुनाव में डॉ. आनंद कुमार की इस शानदार जीत के साथ भाजपा ने बहराईच (आरक्षित) सीट से अपनी रिकॉर्ड चुनावी हैट्रिक लगा दी है. इस लेख में हम आपको आनंद कुमार गोंड के जीवन परिचय (Anand Kumar Gond Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आनंद कुमार गोंड जन्म और परिवार (Anand Kumar Gond Birth & Family)

डॉ. आनंद कुमार गोंड (Dr. Anand Kumar Gond) का जन्म 7 अगस्त 1974 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम अक्षयबर लाल गोंड (Akshayabar Lal Gond) और माता का नाम उर्मिला देवी (Urmila Devi) हैं.

उनका विवाह 11 फरवरी 2002 को शशि प्रभा (Shashi Prabha) से हुआ था. उन्हें दो तान है. दोनों ही बेटे हैं, उन्हें बेटी नहीं है.

आनंद कुमार गोंड हिन्दू है जबकि वे अनुसूचित (SC) से है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: ग्राम सेमरी मलमला, पोस्ट- धर्मापुर, ब्लॉक-मिहींपुरवा बहराईच बहराईच उत्तर प्रदेश 271855

Mob. 9415036536,9648890091

वर्तमान पता: फ्लैट नंबर ए-5 (पांचवीं मंजिल), टावर बी-1 (टाइप-7), केंद्रीय सरकारी आवासीय अपार्टमेंट, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली 110002

आनंद कुमार गोंड की शिक्षा (Anand Kumar Gond Education)

डॉ. आनंद कुमार गोंड ने वर्ष 2000 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद यूपी से एमबीए किया और उसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी यूपी से पीएच.डी (डॉक्टरेट) किया.

आनंद कुमार गोंड राजनीतिक करियर (Anand Kumar Gond Political Career)

डॉ. आनंद कुमार गोंड भाजपा के पूर्व सांसद अक्षयबार लाल के बेटे है. उनके पिता अक्षयबार लाल 2019 में हुए 17वीं लोकसभा में बहराईच के सांसद रह चुके है. बाद में, जब देश में 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषण हुई तब उन्होंने अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की और भाजपा ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके बेटे डॉ. आनंद कुमार को बहराईच (आरक्षित) से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया.

वर्ष 2024 के आम चुनाव में आनंद कुमार गोंड को कुल 5,18,802 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा--इंडी (SP-INDIA अलायन्स) गठबंधन के उम्मीदवार रमेश गौतम को 4,54,575 मत हासिल हुए. रमेश गौतम इससे पहले राज्य में विधायक रह चुके है और उनका राजनितिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है. इसके बावजूद एक युवा नेता होने के बावजूद आंनद कुमार ने अपने पहले ही चुनाव में गौतम को पराजित कर दिया. इस आम चुनाव में आनंद कुमार की 64227 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई.

बहराइच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश का नेपाल से सटा एक जिला है. वर्त्तमान में यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इस सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार विजय का पताका फहराकर एक रिकॉर्ड दर्ज किया है. दरअसल, वर्ष 1952 में गठित इस लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तक कोई भी पार्टी हैट्रिक नहीं लगा पायी थी, पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 18वीं लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार विजय हासिल करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वर्ष 2014 में जहाँ भाजपा की सावित्री बाई फुले ने जीत हासिल की थी तो वही, 2019 के आम चुनाव में आनंद कुमार के पिता व भाजपा नेता अक्षयबर लाल की जीत हुई थी और अब 2024 में आनंद कुमार की जीत के साथ ही भाजपा ने यहां से जीत की हैट्रिक लगा दी हैं. वर्तमान में, डॉ. आनंद कुमार गोंड इसी बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं. 

आनंद कुमार गोंड की संपत्ति (Anand Kumar Gond Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार आनंद कुमार गोंड की कुल संपत्ति 9.26 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.41 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  आनंद कुमार गोंड जीवनी (Anand Kumar Gond Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal