PoliTalks News
बायोग्राफी

अजेंद्र सिंह लोधी की जीवनी | Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi

01 जुलाई 2026
साझा करें:
अजेंद्र सिंह लोधी की जीवनी | Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi

Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अजेंद्र सिंह लोधी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अजेंद्र सिंह लोधी की जीवनी (Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi)

Ajendra Singh Lodhi Latest News - अजेंद्र सिंह लोधी उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता है और वर्तमान में वह सांसद है. राज्य की हमीरपुर लोकसभा सीट पर दस वर्षो के लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने 'साईकिल' की जीत दिलवाई है. राज्य के राजनीतिक परिवार से आने वाले अजेंद्र सिंह 18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के निवर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 2,629 वोटों के बहुत मामूली अंतर से हराकर पहली बार सांसद बने हैं. कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले अजेंद्र सिंह के पिता राज्य में दो बार विधायक रह चुके हैं. अब अजेंद्र सिंह सपा के टिकट पर जीतकर पहली बार सांसद बने हैं. इस लेख में हम आपको अजेंद्र सिंह लोधी के जीवन परिचय (Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अजेंद्र सिंह लोधी जन्म और परिवार (Ajendra Singh Lodhi Birth & Family)

अजेंद्र सिंह लोधी (Ajendra Singh Lodhi), जिन्हे अजेंद्र सिंह राजपूत के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 9 अगस्त 1970 को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी थाना के अंतर्गत आने वाले कनकुआं गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम चंद्र नारायण सिंह (Chandra Narayan Singh) और माता का नाम सीता रानी (Sita Rani) हैं.  उनका विवाह 24 जून 1991 को रेखा सिंह (Rekha Singh) से हुआ था. उनकी पत्नी गृहिणी हैं.

अजेंद्र सिंह लोधी हिन्दू है, जबकि जाति से वे लोधी (OBC) है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता :  कनकुआं, पोस्ट कनकुआं पनवाड़ी, महोबा, उत्तर प्रदेश 210429

Mob. 7607602279, 9794956363

अजेंद्र सिंह लोधी की शिक्षा (Ajendra Singh Lodhi Education)

अजेंद्र सिंह लोधी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड से 1987 में नेहरू इंटर कॉलेज, पानवाड़ी से मेट्रिक (10वीं) किया, इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश बोर्ड से ही वर्ष 1989 में जनतां इंटर कॉलेज, कुलपहाड़ से इंटरमीडिएट (12वीं) किया.

अजेंद्र सिंह लोधी राजनीतिक करियर (Ajendra Singh Lodhi Political Career)

पेशे से किसान रहे अजेंद्र सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. अजेंद्र सिंह राजनीतिक परिवार से आते है. उनके पिता चंद्र नारायण सिंह राज्य में दो बार विधायक चुने जा चुके है, तो वही उनके चाचा सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे. उनके पिता अटल बिहारी वाजपेयी के युग में जनसंघ के सक्रिय नेता थे, और जनसंघ के टिकट पर वे वर्ष 1960 में उत्तर प्रदेश के चरखारी सीट से विधायक चुने गए थे. लेकिन बाद में, वह जनसंघ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और फिर कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1974 में राज्य के महोबा विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए. वही अजेंद्र सिंह भी बहुत समय से राजनीतिक में सक्रिय रहे है. 

अपने पिता के पदचिन्हो पर चलते हुए अजेंद्र सिंह ने भी अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ जुड़कर की. उन्होंने 2010 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली और पार्टी से 2012 के विधानसभा में टिकट माँगा पर उन्हें निराशा हाथ लगी. उसी तरह 2017 में भी उनका टिकट काट दिया गया. अंत में, नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए. समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद वे सपा के लिए एक जमीनी कार्यकर्त्ता के तौर पर कई वर्षो तक काम करते रहे. इसी के बाद समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में हमीरपुर लोकसभा लोकसभा सीट (Hamirpur Lok Sabha constituency) के लिए उन्हें सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया. 

चूँकि 2024 आम चुनाव में सपा का कांग्रेस से चुनाव पूर्व ही गठबंधन (इंडी गठबंधन) था इसलिए उन्हें आसानी से जीत हासिल हो गई. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में अजेंद्र सिंह लोधी को कुल 4,90,683 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 4,88,054 मत हासिल हुए. भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल इस सीट से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के आम चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर चुके थे, पर 2024 में उन्हें सपा के अजेंद्र सिंह लोधी से 2,629 वोटों के बहुत ही मामूली अंतर से हार हो गई.

अजेंद्र सिंह लोधी की संपत्ति (Ajendra Singh Lodhi Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अजेंद्र सिंह लोधी की कुल संपत्ति 5.02 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 74.85 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  अजेंद्र सिंह लोधी जीवनी (Ajendra Singh Lodhi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal