PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव का बड़ा हमला- BJP ने भगवान राम और संविधान दोनों के साथ किया विश्वासघात

01 जुलाई 2026
साझा करें:
अखिलेश यादव का बड़ा हमला- BJP ने भगवान राम और संविधान दोनों के साथ किया विश्वासघात

Akhilesh Yadav I Bjp I Bjp Government I Samajwadi Party I Up Politics I Up Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में अपने 53वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- बीजेपी ने भगवान श्रीराम और संविधान दोनों के साथ किया है विश्वासघात, मर्यादा का पहला नाम है भगवान श्रीराम और दूसरा नाम है संविधान, लेकिन बीजेपी ने दोनों को दिया है धोखा, बीजेपी ने भगवान राम और संविधान से किया है विश्वासघात, वहीं अयोध्या के राम मंदिर में चंदा विवाद का जिक्र करते हुए कहा- सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और सोने-चांदी की खड़ाऊं लौटाई जानी चाहिए वापस, अगर बीजेपी कुछ देर के लिए सीसीटीवी कर दे बंद और आंखें मूंद ले तो भगवान राम की कृपा से सारा चढ़ावा अपने आप आ जाएगा वापस, 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने संविधान को बचाया, लेकिन अब बीजेपी विपक्षी सांसदों को तोड़कर संविधान को कमजोर करने की कर रही है कोशिश, यह लोकतंत्र के लिए है बेहद गंभीर मामला, राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम ने बीजेपी का असली चेहरा कर दिया है उजागर, भगवान राम ने ही देश को सच्चाई दिखाने का किया है काम, बीजेपी को इस बात की चिंता है कि लोगों का भरोसा टूटने से चंदा और दान हो सकता है कम, जबकि चुनाव जीतने के लिए भ्रष्टाचार और संसाधनों का किया जा रहा है इस्तेमाल, भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि हैं पूरे देश के, सनातन परंपरा रही है हर घर में और बीजेपी लोगों की आस्था नहीं कर सकती तय कि कौन कब और कैसे मंदिर जाए, प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का विकास किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं के साथ उसकी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal