मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढी मुश्किलें, भिंड की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के दिए निर्देश, एक पुराने आपराधिक मामले में जीतू पटवारी के लगातार अदालत में पेश नहीं होने के चलते दिए ये आदेश, कोर्ट ने माना कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद जीतू पटवारी न्यायालय में नहीं हुए उपस्थित, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट किया जारी, इस घटनाक्रम के बाद गरमा गई मध्यप्रदेश की राजनीति, ये वारंट लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एक पुराने मामले में हुआ है जारी, कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए कहा- अगली सुनवाई पर पटवारी की मौजूदगी हर हाल में कराई जाए सुनिश्चित, यह मामला है 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान पटवारी द्वारा बसपा प्रत्याशी पर लगाए गए आरोपों से जुड़ा, जीतू पटवारी उस दौरान थे भिंड जिले के दौरे पर, उन्होंने भिंड दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के लिए की थी सभा, सभा के दौरान पटवारी ने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर साधा था निशाना, जरारिया पहले थे कांग्रेस में और बाद में बसपा में हो गए थे शामिल, पटवारी ने जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन का आरोप लगाते हुए तू तडाक वाली भाषा का किया था इस्तेमाल, इसी वजह से जरारिया ने पटवारी के बयान पर कडी आपत्ति जताते हुए कानूनी रास्ता अपनाने का लिया था फैसला, कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब पटवारी की राजनीतिक गतिविधियां दिखती हैं हर जगह, तो पुलिस उन्हें क्यों नहीं ढूंढ पा रही, अब मामले की अगली सुनवाई होगी 27 जुलाई को
जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार! गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी, देखें पूरा मामला?

Jitu Patwari I Mp Politics I Mp Congress I Bsp I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I









