राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लगातार सियासत है गर्म, विपक्ष इस मुद्दे पर भाजपा पर है हमलावर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक किया है बरामद, उस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा था, पेटीएम का QR कोड लगा था, वही अब इस मामले में योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिया बड़ा ब्यान, मीडिया से बात करते हुए कहा- सच्चा राम भक्त कभी मंदिर के पैसों पर नहीं डालता नजर, जो व्यक्ति मंदिर का धन लेता है, वह महापाप का भागी बनता है, अगले जन्म में महापात्र और कुत्ता बनता है, उसका जीवन व्यर्थ जाता है, जिन्होंने भी चोरी की है, वे सारा पैसा लाकर मंदिर में करें जमा, हम लोग ईश्वरवादी लोग हैं
'मंदिर का पैसा चुराने वाला अगले जन्म में बनता है कुत्ता'- भाजपा की इस दिग्गज महिला नेता का बड़ा बयान

- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने चोरों को दी चेतावनी









