PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी के फैसले से खुश नहीं चन्नी-रंधावा! पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ सकते हैं कई नेता!

02 जुलाई 2026
साझा करें:
राहुल गांधी के फैसले से खुश नहीं चन्नी-रंधावा! पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ सकते हैं कई नेता!

Punjab I Punjab Congress I Congress I Rahul Gandhi I Charanjit Singh Channi I Sukhjinder singh randhawa I Manish Tewari I 

Punjab Congress: कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में किए गए बदलावों के बाद कई दिग्गज नेताओं की नाराजगी आई सामने, कई नेताओं की नाराजगी आलाकमान के लिए बनी सरदर्द, बीते दिन कांग्रेस ने पंजाब में चुनावी कमेटियों में दिग्गज नेताओं को किया है एडजस्ट, लेकिन सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान के इस फैसले से कुछ दिग्गज नेता हैं असंतुष्ट, सांसद चरण सिंह चन्नी और सुखजिंदर रंधावा ने अभी तक इस पर नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया, दोनों ने आभार जताने जैसा मीडिया और सोशल मीडिया में नहीं दिया कोई रिएक्शन, पूर्व सीएम चन्नी और रंधावा ने लगाया था पीसीसी चीफ बनने के लिए खूब जोर, लेकिन हाईकमान ने दोनों नेताओं की इच्छा को नहीं दी तवज्जो, पार्टी सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को नहीं हटाने से चन्नी और रंधावा है काफी नाराज, अब चन्नी और रंधावा आगे क्या करेंगे? सभी की नजरें है दोनों नेताओं के अगले कदम पर, इतना ही नहीं कल सुबह 11 बजे खरड़ और मोरिंडा में चरणजीत सिंह चन्नी ने समर्थकों की बुलाई है एक अहम बैठक, तो वहीं कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब में लिए गए फैसलों से मनीष तिवारी भी है नाराज, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनीष तिवारी ने जताई नाराजगी, तिवारी के इस पोस्ट से माना तो यह भी जा रहा है कि वह जल्द ही छोड़ सकते है कांग्रेस का साथ, ऐसे में अब अगले कुछ दिन पंजाब की सियासत और कांग्रेस के लिए रहने वाले है बेहद ही महत्वपूर्ण, चर्चा यह भी है कि पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद क्या चन्नी छोड़ेंगे कांग्रेस या फिर आलाकमान उनको मनाने में रहेगा सफल?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal