प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं को धरातल पर उतार रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश में विकास कार्यों की लगातार दे रहे सौगात, आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर जिले के मसूदा कृषि उपज मण्डी में वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन का किया शुभारंभ, इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा- गांवों की समृद्धि और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लाई गई है वीबी जी राम जी योजना, इस दौरान सीएम भजनलाल ने वीबी जी राम जी योजना के तहत दो लाभार्थियों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड का किया वितरण, इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज राशि 3.31 करोड़ रुपये के चेक, राजस्थान महिला निधि की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एसएचजी दीदियों को 1.16 करोड़ रुपये के ऋण चेक किए वितरित, समर्थ सखी ऋण योजना के तहत सीएलएफ कल्स्टर मैनेजर एवं बैंक मित्रों को स्कूटी की प्रदान, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन आवासों की स्वीकृति तथा नवनिर्मित मकानों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी, इससे पहले राजीविका स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल्स का किया अवलोकन, इस दौरान सीएम भजनलाल ने लगभग 424 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी किया शिलान्यास, इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने 2 करोड़ रुपये की लागत से देवमाली में आश्रय स्थल बनाने की भी घोषणा की
PM मोदी के विजन को धरातल पर उतार रही भजनलाल सरकार– मसूदा में गूंजा मुख्यमंत्री के विकास का संकल्प

Bhajanlal Sharma I Narendra Modi I VBGRAMG I Rajasthan Bjp I Bjp Govenrment I Rajasthan Government I Political News I Rajasthan Politics I Politalks News I Breaking News I









