राष्ट्रीस लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डकैत जगन की जेल में हुई हत्या पर उठाए गंभीर सवाल, आज जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा- जगन गुर्जर की हत्या में एक व्यक्ति का नहीं हो सकता है हाथ, जेल सिस्टम में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत के बिना संभव नहीं है ऐसी घटना, यदि सरकार में दम है तो मामले की कराए सीबीआई जांच, क्योंकि तभी पूरी सच्चाई आएगी सामने, इसमें जेल विभाग, पुलिस और सरकार के कई बड़े अधिकारी जाएंगे जेल, इस हत्याकांड में है कई लोगों का हाथ, मैंने पहले ही दिन कहा दिया था कि सीबीआई जांच है जरूरी, जेल के सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगाना, कैमरों का बंद होना और हत्या की परिस्थितियां कई तरह के खड़े करती हैं सवाल, जैसे जेल में बंद विष्णु सिंह ने जगन गुर्जर की हत्या का गुनाह किया कबूल, ऐसा लगता नहीं है कि एक ही आदमी जगन गुर्जर की कर सकता है हत्या, इससे पहले सांसद बेनीवाल जगन गुर्जर की हत्या वाले दिन गत 29 जून को भी एक्स पर पोस्ट कर उठा चुके हैं गंभीर सवाल
अकेला आदमी नहीं कर सकता जगन गुर्जर की हत्या, जेल सिस्टम में ऊपर से नीचे तक है मिलीभगत- बेनीवाल

Hanuman Beniwal I Rlp I Rastriya Loktantrik Party I Rajasthan Politics I Rajasthan Government I Political News I Politalks News I Breaking News I









