PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कोलकाता से दिल्ली तक TMC का घमासान, चुनाव आयोग के पाले में पहुंची 'असली और नकली' की लड़ाई

02 जुलाई 2026
साझा करें:
कोलकाता से दिल्ली तक TMC का घमासान, चुनाव आयोग के पाले में पहुंची 'असली और नकली' की लड़ाई

Ritabrata Banerjee I Mamata Banerjee I Tmc I Election Commission I Bengal Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी नेताओं का घमासान जारी, आज ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने चुनाव आयोग से दिल्ली में की मुलाकात, बागी गुट का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से की मुलाकात, इस दौरान विधायकों ने चुनाव आयोग से पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग की, मुलाकात के बाद बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- हम ही हैं असली TMC,  चुनाव आयोग ने सुनी हमारी बात, उम्मीद है वे जल्द लेंगे फैसला, बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 22 जून को कोलकाता में हुई थी प्रतिनिधि बैठक, इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का  किया गया था गठन, इससे पहले विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को TMC के 80 में से 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से हो गए थे अलग, इसके अलावा 15 जून को टीएमसी के 20 सांसदों ने भी पार्टी छोड़कर त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में कर लिया था विलय, टीएमसी के पास थे कुल 28 लोकसभा सांसद, जिसमें से 20 हो गए हैं अलग, अब लोकसभा में ममता के पास बचे हैं सिर्फ 8 सांसद, राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद दे चुके हैं इस्तीफा यानी सिर्फ बचे है 9 राज्यसभा सांसद, विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में जीती थीं 80 सीटें, इसमें से 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बना चुके हैं अलग गुट, ममता के पास अब बचे हैं सिर्फ 22 विधायक 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal