PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM भजनलाल ने किया राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का उद्घाटन, AI और डिजिटल नवाचार पर दिया जोर

01 जुलाई 2026
साझा करें:
CM भजनलाल ने किया राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का उद्घाटन, AI और डिजिटल नवाचार पर दिया जोर

भजनलाल सरकार का डिजिटल विजन, AI और स्टार्टअप्स को मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित आरआईसी में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का किया उद्घाटन, इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से शुरू हुई डिजिटल क्रांति ने देश की शासन व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया,  जन-धन, आधार और मोबाइल (JAM) के माध्यम से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और डीबीटी के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है सीधे पात्र लोगों के बैंक खातों तक,  वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्मार्ट परियोजना, ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा और राजस्थान इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया, इतना ही नहीं सीएम भजनलाल ने तकनीकी सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उद्योग प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया, कहा- राज्य सरकार ने डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नीतियां की हैं लागू, वही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान में निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal