तमिलनाडु की राजनीति से जुडी बडी खबर, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की सरकार को गिराने की कथित साजिश का मामला आया सामने, इस मामले को लेकर टीवीके के उथंगरई से विधायक एन. इलैयाराजा ने चेन्नई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, विधायक एन. इलैयाराजा ने अपनी शिकायत में कहा- आईपीडीएस नाम की एक कंसल्टेंसी फर्म से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे किया था संपर्क, उस व्यक्ति ने तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर जेसीडी प्रभाकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के बदले उन्हें 35 करोड़ रुपये देने का दिया था ऑफर, विधायक का यह भी आरोप है कि ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें किसी से इस बारे में बात नहीं करने की दी गई धमकी, इस मामले में अब तक तीन लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार, सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत टीवीके के 15 विधायकों से एक साथ इस्तीफा दिलवाकर सरकार गिराने की थी तैयारी, विधायक की शिकायत के बाद शुरू की गई जांच, इसके बाद चेन्नई से एक कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी को किया गया गिरफ्तार, जांच आगे बढ़ने पर करूर से दो और लोगों को लिया गया हिरासत में, सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से एक का संबंध है DMK विधायक सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक से, पुलिस पूरे मामले और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी कर रही है जांच, इस मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री सीटी निर्मल कुमार ने कहा- सेंथिल बालाजी और करूर गैंग के लोग हैं शामिल, इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ की जाए सख्त कानूनी कार्रवाई, निर्मल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा- DMK और AIADMK के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी मिलकर विजय सरकार को गिराने की कर रहे थे कोशिश, कई विधायकों को 10 करोड़, 20 करोड़, 35 करोड़ और यहां तक कि 50 करोड़ रुपये तक का दिया गया था ऑफर, वहीं DMK प्रवक्ता ए. सरवनन ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह किया खारिज
35 करोड़ का ऑफर, 15 विधायकों के इस्तीफे का प्लान! तमिलनाडु की विजय सरकार गिराने की साजिश में 3 गिरफ्तार

Vijay Thalapathy I Tvk I Tamilnadu Politics I Dmk I Indian Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I










