हरेंद्र सिंह मलिक की जीवनी (Harendra Singh Malik Biography in Hindi)
Harendra Singh Malik Latest News - पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले हरेंद्र सिंह मलिक समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कद्दावर और अनुभवी नेता है. सत्तर के दशक के अंत में छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मलिक 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सांसद बने हैं. इससे पहले वे चार बार विधायक और एक बार हरियाणा से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने एक कड़े टक्कर में भाजपा के निवर्तमान सांसद व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को पराजित करके यह सीट जीती हैं. इस लेख में हम आपको हरेंद्र सिंह मलिक के जीवन परिचय (Harendra Singh Malik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
हरेंद्र सिंह मलिक जन्म और परिवार (Harendra Singh Malik Birth & Family)
हरेंद्र सिंह मलिक (Harendra Singh Malik) का जन्म 15 फरवरी 1954 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के काजी खेड़ा में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय जगजीत सिंह (Late Jagjit Singh) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती (Late Smt Satyawati) हैं.
उनका विवाह 18 अप्रैल 1976 को श्रीमती राजकुमारी (Smt Rajkumari) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. दो बेटे और एक बेटी है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी का अपना व्यवसाय हैं.
हरेंद्र सिंह मलिक हिन्दू है.
उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : 57-58, प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 251001
Mob. 9219699999, 9412211636, 0131-2970735
वर्तमान पता : 20, जनपथ, नई दिल्ली 110001
Phone. 011-23782036
हरेंद्र सिंह मलिक की शिक्षा (Harendra Singh Malik Education)
रेंद्र सिंह मलिक ने चौ.छोटू राम पीजीकॉलेज मुजफ्फरनगर और बी.एससी. मेरठ विश्वविद्यालय मेरठ से किया.
हरेंद्र सिंह मलिक राजनीतिक करियर (Harendra Singh Malik Political Career)
हरेंद्र सिंह मलिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं. वे राजनीति में चार दशक से भी अधिक समय से सक्रिय हैं. वही उनके बेटे पंकज कुमार मलिक भी पिता के नक्से कदम पर चलते हुए राजनीति को ही अपना करियर बनाया हैं. हरेंद्र सिंह के बेटे पंकज मलिक वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक लगातार दो बार विधायक चुने गए, उन्होंने उत्तर प्रदेश की 15वीं विधानसभा में बाघरा से और 16वीं विधानसभा में शामली विधानसभा सीटों से विधायक चुने जा चुके हैं. वही 2022 में वे तीसरी बार फिर से उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा में चरथावल निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए.
हरेंद्र सिंह मलिक की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 1978 में हुई, जब इसी वर्ष उन्होंने मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज में अपना पहला छात्र संघ चुनाव लड़ा. बाद में, वे ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) के सदस्य चुने गए और उन्होंने बघरा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया. हालांकि, आयु सीमा पूरी न होने के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया गया. फिर आगे चलकर वर्ष 1982 में वे मुजफ्फरनगर की स्थानीय क्षेत्र समिति के सदस्य चुने गए.
पहली बार वे वर्ष 1985 में उत्तर प्रदेश की नौवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. उन्हें लोकदल ने खतौली विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीवार बनाया था. विधायक चुने जाने के बाद वे 1985 से 1089 तक विधानसभा दल के व्हिप रहें. इसके बाद वर्ष 1989 में हरेंद्र सिंह जनता दल में शामिल हो गए. पार्टी ने उन्हें बाघरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. फिर तो वे बाघरा सीट से लगातार तीन बार 1989, 1991 और 1993 में हुए चुनाव में जीतते रहें. हरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के 10वीं विधानसभा, 11वीं विधानसभा और 12वीं विधानसभा के सदस्य रहें. विधायक के तौर पर उनका तीनो कार्यकाल 1989 से 1996 तक रहा.
एक लंबे अंतराल के बाद उन्हें 2024 में लोकसभा में भी भाग लेने का मौका मिला. हालांकि केंद्र की राजनीति में वे पहले भी सक्रिय रह चुके हैं. वर्ष 2002 में मलिक समाजवादी पार्टी के टिकट पर हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए थे. राज्यसभा के सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2002 से 9 अप्रैल 2008 था. लेकिन लोकसभा, जिसमें आम जनता के प्रतिनिधि चुनकर आते हैं, उनमें उन्हें जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा में सपा का उम्मीदवार बनने का अवसर मिला. इंडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने हरेंद्र सिंह मलिक को आम चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से खड़ा किया और वे जीत गए. लोकसभा चुनाव में हरेंद्र सिंह मलिक को कुल 4,70,721 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान संसद सदस्य व पूर्व दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान को 4,46,049 मत हासिल हुए. इस तरह उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव को 24,672 मतों के अंतर से जीत लिया. वर्तमान में, हरेंद्र सिंह मलिक मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
हरेंद्र सिंह मलिक की संपत्ति (Harendra Singh Malik Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार हरेंद्र सिंह मलिक की कुल संपत्ति 9.07 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 11 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको हरेंद्र सिंह मलिक जीवनी (Harendra Singh Malik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- अजेंद्र सिंह लोधी की जीवनी
- किशोरी लाल शर्मा की जीवनी
- बाबू सिंह कुशवाहा की जीवनी
- सतीश कुमार गौतम की जीवनी
- आनंद कुमार गोंड की जीवनी
- उत्कर्ष वर्मा की जीवनी












