शिव पाल सिंह पटेल की जीवनी (Shiv Pal Singh Patel Biography in Hindi)
Shiv Pal Singh Patel Latest News - शिव पाल सिंह पटेल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद है. छात्र जीवन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले पटेल 2024 के आम चुनाव में जीत से पहले राज्य में दो कार्यकालों तक विधानपरिषद् के सदस्य (एमएलसी) भी रह चुके हैं. उनकी पत्नी कांति सिंह भी समाजवादी पार्टी के नेत्री हैं और वह भी राज्य में विधानपरिषद की सदस्य रह चुकी हैं. एसपी पटेल वर्ष 2002 से लगातार वर्ष 2014 तक उत्तर प्रदेश के एमएलसी रहे हैं. इसी के बाद उनकी पत्नी वर्ष 2014 से 2020 तक एमएलसी रही. वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा के निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता को पराजित करके अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता हैं. इस लेख में हम आपको शिव पाल सिंह पटेल के जीवन परिचय (Shiv Pal Singh Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
शिव पाल सिंह पटेल जन्म और परिवार (Shiv Pal Singh Patel Birth & Family)
शिव पाल सिंह पटेल (Shiv Pal Singh Patel) का जन्म 1 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सदारपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय राम लाल सिंह (Late Ram Lal Singh) और माता का नाम स्वर्गीय कमला देवी (Late Kamla Devi) हैं.
उनका विवाह 10 मई 1985 को कांति सिंह (Kanti Singh) से हुआ था. उन्हें चार संतान है. उन्हें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. उनकी पत्नी भी राजनीति से जुड़ी हैं, और वह भी सपा की सदस्य हैं. उनकी पत्नी कांति सिंह वर्ष 2014 से लेकर 2020 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं.
शिव पाल सिंह हिन्दू है.
स्थायी पता : 28 बजरंग नगर कानपुर रोड, कृष्णा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226023
Mob. 9044888777, 9129399021
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 2502, कृष्णा टॉवर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली - 110001
Mob. 9129399021
शिव पाल सिंह पटेल की शिक्षा (Shiv Pal Singh Patel Education)
शिव पाल सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.कॉम., एम.कॉम. और पीएचडी की.
शिव पाल सिंह पटेल का आरंभिक जीवन (Shiv Pal Singh Patel Early Life)
एसपी सिंह पटेल का आरंभिक जीवन शिक्षण संस्थान से जुड़ा रहा हैं. उन्होंने वर्ष 1983 में लखनऊ पब्लिक स्कूल स्थापित किया. तब से लेकर इसके स्कूल और कॉलेज का लखनऊ सहित राज्य के अन्य कई जिलों में विस्तार हो चुका है. अकेले लखनऊ में इसके कई ब्राँच हैं, इनमें विनम्र खंड, गोमती नगर, लखनऊ, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम, लखनऊ, सेक्टर-9, वृंदावन योजना, लखनऊ, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना, लखनऊ, आनंद नगर, लखनऊ, गार्डन सिटी, डीएलएफ का नाम आता हैं. राज्य की राजधानी के अलावा यूपी के बाराबंकी, माधोगंज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर में भी इसके ब्रांच काम कर रहे हैं. पटेल ने राज्य से बाहर देश की राजधानी दिल्ली तक में इसका विस्तार किया हैं. राजधानी दिल्ली में यह शिक्षण संस्थान संगम विहार में खोला गया हैं.
शिव पाल सिंह पटेल राजनीतिक करियर (Shiv Pal Singh Patel Political Career)
एक शिक्षाविद होने के साथ साथ एसपी सिंह पटेल का राजनीतिक जीवन भी हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की हैं. बाद में, पटेल वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2014 तक दो पूर्ण कार्यकालों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के तौर पर वे पहली बार 5 मई 2002 को चुने गए वही दूसरी बार वे 5 मई 2008 को पुनः चुने गए.
दो बार के एमएलसी रहे पटेल को वर्ष 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 'प्रतापगढ़ लोकसभा सीट' से उतारा. 18वीं लोकसभा चुनाव सपा ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था इसलिए पटेल को इस चुनाव में आसान जीत हासिल हो गई. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में एसपी पटेल ने भाजपा के संगम लाल गुप्ता को 66,206 मतों के अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में शिव पाल सिंह को कुल 4,41,932 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता को 3,75,726 मत हासिल हुए. वर्तमान में, एसपी सिंह पटेल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
शिव पाल सिंह पटेल का विवाद (Shiv Pal Singh Patel Controversy)
एसपी सिंह पटेल विवादों से भी घिरे रहे हैं. वर्ष 2006 में उनपर एक अन्य आरोपी शिव बहादुर के साथ मिलकर किसी अन्य स्कूल मालिक सीपी सिंह की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें दिसंबर 2006 में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद 8 साल की सजा काटकर वे 2014 में जेल से रिहा हुए हैं. हालांकि सबूतों के अभाव में तीन अन्य आरोपियों के साथ पटेल को रिहा कर दिया गया.
इस लेख में हमने आपको शिव पाल सिंह पटेल जीवनी (Shiv Pal Singh Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













