PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शरद पवार पर भड़के संजय राउत, क्या NDA में जाएंगे पवार? दिया ये बड़ा बयान

09 जुलाई 2026
साझा करें:
शरद पवार पर भड़के संजय राउत, क्या NDA में जाएंगे पवार? दिया ये बड़ा बयान
  • MVA में सब ठीक है? संजय राउत ने शरद पवार को लेकर कह दी बड़ी बात
  • Sanjay Raut on Sharad Pawar: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, एक बार फिर महाराष्ट्र का राजनितिक पारा हुआ हाई, शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शरद पवार को लेकर दिया बड़ा बयान, इतना ही नहीं इशारों-इशारों में संजय राउत ने NCP प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए उठाए उन पर सवाल, शरद पवार ने विधान भवन डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के ऑफिस में अपनी पार्टी की मीटिंग की थी, एकनाथ शिंदे भी कैबिनेट मीटिंग छोड़कर शरद पवार के स्वागत के लिए  आ गए थे कैबिन में, अब इस मामले को लेकर ठाकरे ग्रुप के MP संजय राउत ने जताई कड़ी नाराजगी, संजय राउत ने कहा- शरद पवार गद्दार नेताओं को दे रहे इज्जत, शरद पवार एक बड़े नेता हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे, जिन्होंने महाराष्ट्र को करप्शन और धोखे के कीड़े से इंफेक्टेड कर दिया है, उनके कैबिन में मीटिंग करना ठीक नहीं, क्या पूरा विधान भवन खाली नहीं था? विधान भवन एरिया के सामने एक राष्ट्रवादी भवन और एक शिवसेना भवन है, इससे राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पार्टी की क्रेडिबिलिटी कम होती है, राउत ने आगे कहा- अगर हम अजित पवार के हॉल में जाकर मीटिंग करते, तो इसका मतलब होता कि हम MVA के खिलाफ गए. इसलिए, MVA के घटक दलों को नियमों का पालन करना चाहिए,  संजय राउत ने कह- शरद पवार को क्या करना चाहिए, यह उनकी पार्टी का है सवाल, लेकिन आप एकनाथ शिंदे के हॉल में आकर अपनी पार्टी की मीटिंग करते हैं, इस हरकत से शिवसेना को हो रहा है नुकसान, वही शरद पवार के NDA में जाने की चर्चा पर राउत ने कहा-  मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि शरद पवार नहीं जाएंगे NDA के साथ, मुझे उनकी आइडियोलॉजी पर शक करने की कोई वजह नहीं है, लेकिन शरद पवार ने कल जो किया, उससे शिवसेना दुखी है, इसकी कोई जरूरत नहीं थी 

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal