राजस्थान में एलडीसी भर्ती परीक्षा को लेकर उठ रहे विवाद के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, सचिन पायलट ने कहा- LDC भर्ती में उजागर हो रही अनियमितताएं जिसमें परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ियाँ, सीसीटीवी फुटेज के गायब होना बेहद गंभीर है, सबसे चिंताजनक बात यह है कि परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी का खुलासा स्वयं अभ्यर्थियों द्वारा उजागर किया गया है, यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है कि परीक्षा केंद्र की पारदर्शिता, व्यवस्था और निगरानी पर संशय बना हुआ है, इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, युवाओं की वर्षों की ईमानदारी से की गई मेहनत और उनका भविष्य दांव पर लगा है, उनके साथ न्याय होना चाहिए, बता दें राजस्थान की एलडीसी भर्ती परीक्षा में कथित नकल मामले की एफआईआर में हुआ है बड़ा खुलासा, जांच के अनुसार परीक्षा केंद्र पर दोपहर 3:39 बजे से 3:48 बजे तक करीब 9 मिनट की सीसीटीवी फुटेज गायब मिली, इसी दौरान प्रश्नपत्र परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने का है आरोप, अभ्यर्थियों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने केंद्राधीक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर दी है शुरू, वही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गायब हुई सीसीटीवी फुटेज तकनीकी कारणों से नहीं मिली या उसके साथ छेड़छाड़ की गई
LDC भर्ती विवाद पर भड़के सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- 9 मिनट की CCTV फुटेज गायब कैसे हुई?

LDC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर सियासत तेज, सचिन पायलट ने की बड़ी मांग









