पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह की खबरों के बीच सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज चंडीगढ में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से की मुलाकात, इस मुलाकात के बाद रंधावा ने पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह की खबरों को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा- हमारे बीच नहीं है कोई नाराजगी, पूरी कांग्रेस है एकजुट, परगट सिंह ने बहुत साफ संदेश दिया है कि हमारी राय हो सकती है अलग-अलग, इसके बाद भी हमारी बैठकें रहेंगी जारी, हम अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे और कांग्रेस है मजबूत, बता दें पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बरकरार रखने के आलाकमान के फैंसले से कुछ नेताओं में है नाराजगी, प्रदेश के प्रभारी भूपेश बघेल ने गत 3 दिनों में कांग्रेस की एकजुटता के लिए चंडिगढ में पार्टी नेताओं के साथ की कई बैठकें, प्रभारी बघेल की इन बैठकों से चन्नी और रंधावा रहे नदारद, आज चन्नी-रंधावा की चंडिगढ में हुई मुलाकात और पार्टी नेताओं में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर सियासी गलियारों में हो रही जमकर चर्चा
प्रभारी बघेल की बैठकों से नदारद रहे चन्नी-रंधावा ने एक दूसरे की मुलाकात, रंधावा बोले- पार्टी एकजुट

Sukhjinder Singh Randhawa I Charanjit Singh Channi I Bhepesh Baghel I Amarinder Singh Raja Warring I Panjab Congress I Panjab Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I









