Breaking News: मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, सतना जिले के कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार को लेकर सरकार के भीतर ही नाराजगी खुलकर आई सामने, जानकारी के मुताबिक, जिले से जुड़े छह मंत्रियों ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन सभी का कहना है कि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद में जांच समिति की सुनवाई पूरी होने से पहले कराई गई मुनादी गलत है और माननीय मंत्री को अपमानित करने की करवाई है, डिप्टी सीएम सहित सभी 6 मंत्री चाहते हैं कि सुनवाई पूरी होने से पहले मुनादी कराने वाले कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, सभी मंत्रियों ने सीएम मोहन यादव से सतना कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की, बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच लंबे समय से समन्वय की कमी, अधिकारियों के रवैये और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर मंत्रियों में है भारी असंतोष, मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की बताई जरूरत, इस घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत में बढ़ाई हलचल, क्योंकि एक साथ छह मंत्रियों का किसी कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलना माना जा रहा है बेहद अहम, वही अब सभी की नजर मुख्यमंत्री मोहन यादव के अगले फैसले पर टिकी है कि सरकार इस मामले में क्या करती है कार्रवाई और सतना कलेक्टर के भविष्य को लेकर क्या लिया जाता है निर्णय?
एक कलेक्टर के खिलाफ 6-6 मंत्री पहुंचे CM के पास, हटाने की मांग से मचा हड़कंप! देखें पूरी खबर

CM मोहन यादव से मिले 6 मंत्री, सतना कलेक्टर को हटाने की मांग








