पंजाब के बाद अब हरियाणा से भी कांग्रेस नेताओं के बीच आंतरिक मतभेद की खबरें आ रही सामने, पंजाब कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरेजवाला ने इशारों-इशारों में एक दूसरे पर कसा तंज, बीते दिन हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ की कई दौर की बैठकें, इस बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा- रणदीप सुरजेवाला मेरा साथ दे दें फिर देखें धमाका, इसके जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मेरे को 20 साल हो गए, आपका साथ देते हुए, अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की, 56 साल के हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 3 बार अपने दम पर ला पाई है बहुमत, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई ये बयानबाजी गुटबाजी की ओर करती है इशारा, सियासी जानकारों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला माने जाते हैं एक-दूसरे के विरोधी, संगठन को मजबूत बनाने के लिए आयोजित हुई हरियाणा कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित कांग्रेस विधायक, सांसद तथा अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में 'कलह'! प्रभारी के सामने हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसा तंज

Bhupendra Singh Hudda I Randeep Singh Surjewala I Sanjay Dutt I Hariyana Politics I Hariyana Congress I Political News I Congress I Politalks News I Breaking News I









