Joraram Kumawat Latest News – जोराराम कुमावत राजस्थान सरकार में मंत्री है. जमीन से जुड़े राजस्थान भाजपा नेता जोराराम कुमावत राजनीति में लगभग तीन दशक से है. वे राजस्थान के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक है और वर्तमान में भी वे यही से जीतकर जयपुर विधानसभा पहुंचे है. इस लेख में हम आपको राजस्थान सरकार में मंत्री जोराराम कुमावत की जीवनी (Joraram Kumawat Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जोराराम कुमावत की जीवनी (Joraram Kumawat Biography in Hindi)
| पूरा नाम | जोराराम कुमावत |
| उम्र | 61 साल |
| जन्म तारीख | 07 मई 1964 |
| जन्म स्थान | पाली, राजस्थान |
| शिक्षा | उच्च प्राथमिक |
| कॉलेज | बागवंत विश्वविद्यालय, अजमेर |
| वर्तमान पद | राजस्थान सरकार में मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | श्री पुराराम कुमावत |
| माता का नाम | श्रीमती ओटी बाई |
| पत्नी का नाम | श्रीमती धर्मी देवी |
| बेटें का नाम | 2 बेटे |
| बेटी का नाम | 1 बेटी |
| स्थाई पता | 50-51, नाकौड़ा भैरव कॉलोनी, भैरू चौक, सुमेरपुर, जिला पाली |
| वर्तमान पता | 385-बी, सिविल लाईन्स, जयपुर ए-703, द्वारिका ट्वीन्स, मानसरोवर, जयपुर |
| फोन नंबर | 9829082329 |
| ईमेल | kumawatjoraram[at]gmail[dot]com |
जोराराम कुमावत का जन्म और परिवार (Joraram Kumawat Birth & Family)
जोराराम कुमावत का जन्म 7 मई 1964 को राजस्थान के पाली ज़िले के सुमेरपुर स्थित सिंदरू में हुआ था. उनके पिता का नाम पूराराम कुमावत था तो माता का नाम ओती बाई था.
जोराराम कुमावत का विवाह धर्मी देवी से हुआ है. उनकी पत्नी गृहणी है. उनके तीन बच्चे है. जोराराम कुमावत हिन्दू है. जोराराम कुमावत पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
जोराराम कुमावत की शिक्षा (Joraram Kumawat Education)
जोराराम कुमावत ने 1977 में राजकीय विद्यालय, सांडेराव से 7वीं पास की थी.
जोराराम कुमावत का राजनीतिक करियर (Joraram Kumawat Political Career)
जोराराम कुमावत का राजनीतिक करियर लगभग तीन दशक पहले शुरू हुआ. उनके बारें में बताया जाता है कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत गांव-देहात से की और अब यही कारण है कि उन्हें दूसरे नेताओ से अलग माना जाता है, वे जमीन से जुड़े नेता है.
सबसे पहले उन्होंने 2000 से 2005 तक ग्राम पंचायत सिंदरू के सरपंच के रूप में कार्य किया. बाद में जोराराम ने 2014 से लेकर 2018 तक सुमेरपुर नगर पालिका के अध्यक्ष का पद संभाला, जहाँ उन्होंने शहरी बुनियादी ढाँचे और स्थानीय विकास पर ध्यान केंद्रित किया.
पंचायती राजनीति से आगे बढ़कर जब जोगाराम ने राजस्थान की धरती पर राज्य स्तर की राजनीति में कदम रखा तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. भाजपा ने उन्हें पहली बार 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया.
सुमेरपुर विधानसभा सीट राजस्थान के पाली जिले में पड़ता है. जोधपुर के महाराजा सुमेर सिंह के नाम पर बना यह शहर 1912 में जवाई नदी के तट पर बसा था. राजस्थान के इस स्थल का ऐतिहासिक महत्व है. यह क्षेत्र इतिहास के कई घटनाओ का गवाह है. यह राजस्थान का विशेषकर पाली, सिरोही और जालौर ज़िलों के लिए प्रमुख कृषि मंडी के तौर पर भी जाना जाता है. यह शहर लघु उद्योग के लिए जाना जाता है. यहां लोहे के फर्नीचर, गेट, रेलिंग और लकड़ी व काष्ठकला जैसी वस्तुएँ बनाई जाती हैं.
2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदार के तौर पर कांग्रेस के रंजू रामावत को भारी मतों के अंतर से पराजित करके अपना पहला चुनाव में जीत लिया. इसके बाद, फिर उन्होंने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर इसी विधानसभा सीट से टिकट दिया. इस बार के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरिशंकर को भी बड़े अंतर से हरा दिया और अपने दूसरे बार के चुनाव को भी शानदार जीत हासिल की. इस तरह उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार जीत हासिल की. वर्तमान में, भी वे यही से विधायक है.
30 दिसंबर 2023 को राजस्थान में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत के साथ जब सत्ता में आयी तब दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की कमान भजन लाल शर्मा को दिया गया. बाद में, जब राज्य की भजन लाल सरकार ने सत्ता संभाली तब उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और फिर अपने मंत्रिपरिषद में जोराराम कुमावत को भी जगह दिया. जोगाराम के पास राजस्थान सरकार के कई मंत्रालय है. वे राजस्थान सरकार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गौ पालन विभाग (गाय पालन) के साथ ही देवस्थान विभाग के मंत्री भी है.
वर्तमान में, जोराराम कुमावत राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमडल में शामिल है.
जोराराम कुमावत की संपत्ति (Joraram Kumawat Property)
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जोराराम कुमावत की कुल संपत्ति 2.12 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 32 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको राजस्थान सरकार में मंत्री जोराराम कुमावत की जीवनी (Joraram Kumawat Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























