PoliTalks News
बायोग्राफी

लहर सिंह सिरोया की जीवनी | Lehar Singh Siroya Biography in Hindi

29 अक्टूबर 2026
साझा करें:
लहर सिंह सिरोया की जीवनी | Lehar Singh Siroya Biography in Hindi

Lehar Singh Siroya Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको लहर सिंह सिरोया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


लहर सिंह सिरोया की जीवनी (Lehar Singh Siroya Biography in Hindi)

Lehar Singh Siroya Latest News  - लहर सिंह सिरोया कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद और कारोबारी हैं. राजस्थान में जन्मे लहर सिंह ने कर्नाटक की राजनीति में बीजेपी संगठन के साथ लंबे समय तक काम करके अपनी पहचान बनाई. वे पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालने के साथ कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य भी रहे. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको बीजेपी के राज्यसभा सांसद व बिजनेसमैन लहर सिंह सिरोया के जीवन परिचय (Lehar Singh Siroya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

लहर सिंह सिरोया जन्म और परिवार (Lehar Singh Siroya Birth & Family)

लहर सिंह सिरोया (Lehar Singh Siroya) का जन्म 14 जुलाई 1948 को राजस्थान के उदयपुर (तत्कालीन उदयपुर राज्य) जिले कुंवारिया में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री केशरीलाल सिरोया (Shri Keshrilal Siroya) और माता का नाम श्रीमती गट्टू बाई (Shrimati Gattu Bai) हैं.

लहर सिंह सिरोया का विवाह श्रीमती शांता बाई (Shrimati Shantha Bai) से हुआ था. उनकी पत्नी पेशे से एक बिजेसवुमेन हैं. उनके तीन संतान है, दो बेटे और एक बेटी है. लहर सिंह सिरोया पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 145, 9वां क्रॉस तीसरा मेन एचआईजी कॉलोनी, आरएमवी एक्सटेंशन दूसरा स्टेज, बेंगलुरु-एनबीएमपी (उत्तर), कर्नाटक - 560094

दूरभाष- 080-23415535, 23415240

मोबाइल : 9013181556

वर्तमान पता : बंगला नं. 14, तीन मूर्ति लेन, नई दिल्ली - 110011

दूरभाष- 011-23010941, 23010940

मोबाइल : 9845005558

लहर सिंह सिरोया की शिक्षा (Lehar Singh Siroya Education)

लहर सिंह सिरोया ने राजस्थान के उदयपुर स्थित फतेह हाई स्कूल से पढ़ाई की. बाद में उन्होंने महाराणा भूपाल कॉलेज, उदयपुर, राजस्थान से बीएससी की.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट)

लहर सिंह सिरोया राजनीतिक करियर (Lehar Singh Siroya Political Career)

लहर सिंह सिरोया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और कर्नाटक में बीजेपी के कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम किया. वर्ष 2010 में उन्हें कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य बनाया गया. इसके बाद वर्ष 2016 में वे दोबारा विधान परिषद पहुंचे और जून 2022 तक इस सदन के सदस्य रहे. इस तरह वे वर्ष 2010 से लेकर 2022 तक कुल 12 वर्षो तक लगातार कर्नाटक विधानपरिषद् के सदस्य रहे. इसी के बाद वर्ष 2022 में कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हुआ. बीजेपी ने लहर सिंह सिरोया को अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश और जनता दल (सेक्युलर) की ओर से कुपेंद्र रेड्डी भी मैदान में थे. कड़े मुकाबले में लहर सिंह सिरोया ने जीत हासिल की और 1 जुलाई 2022 से उनका राज्यसभा का कार्यकाल शुरू हुआ. उन्होंने 8 जुलाई 2022 को राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ ली.

राज्यसभा सांसद के रूप में लहर सिंह सिरोया विभिन्न संसदीय समितियों से जुड़े रहे हैं. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वे सितंबर 2022 से जून 2024 तक गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे. इसके अलावा वे संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति में भी शामिल रहे हैं. फिर अक्टूबर 2024 से वे सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के सदस्य हैं. दिसंबर 2024 से वे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु और सहकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़े हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-फ्रांस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर लहर सिंह सिरोया का कार्यकाल जून 2028 तक है.

लहर सिंह सिरोया की संपत्ति (Lehar Singh Siroya Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार लहर सिंह सिरोया की कुल संपत्ति 54.64 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 93.00 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको लहर सिंह सिरोया जीवनी (Lehar Singh Siroya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal