राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल को विला खरीद व लीज मामला उजागर होने के बाद किया गया एपीओ, इस मामले में अभी तक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने साध रखी थी चुप्पी, इस मामले में पॉलिटॉक्स न्यूज की खबर के बाद बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कुछ देर पहले जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की धीरे-धीरे खुल रही हैं परतें, शिखर अग्रवाल से जुड़े जमीन खरीद और लीज मामले में हैं व्यापक अनियमितताएं, 6.15 करोड़ में जमीन खरीदकर 1.85 करोड़ सालाना लीज पर देना है गंभीर, अगर मुख्यमंत्री ईमानदार हैं तो जनता के सामने आकर दें जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस करें, मुख्यमंत्री के सचिव रहे अग्रवाल के हर फैसले पर सीएम पर भी खड़े होते हैं सवाल, शिखर अग्रवाल लंबे समय तक रह चुके हैं मुख्यमंत्री के सचिव, इसलिए मुख्यमंत्री के सचिव का हर आदेश माना जाता है मुख्यमंत्री का आदेश, उन्होंने इस पद पर रहते हुए क्या-क्या फैसले लिए हैं, कौन-कौन से काम करवाए हैं, उस पर मुख्यमंत्री पर भी खड़े होते हैं सवा, मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि कांग्रेस के बड़े मगरमच्छों को छोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन आज तक कांग्रेस के एक भी मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाए, अब भाजपा सरकार में ही कई मगरमच्छ आने लगे हैं धीरे-धीरे बाहर, दौलतपुरा में रीको की नीलामी रोके जाने, महिंद्रा सेज से जुड़ी फाइलों और अडानी समूह की परियोजना के फैसलों की होनी चाहिए जांच, सरकार को बताना चाहिए कि संबंधित फैसले किन परिस्थितियों में लिए गए थे, शिखर अग्रवाल मामले को अलग-अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि सरकार को उन सभी मामलों में स्थिति करनी चाहिए स्पष्ट, जिनमें सरकारी फैसले, निवेश परियोजनाओं या रियायतों को लेकर उठ रहे हैं सवाल, राजस्थान में भ्रष्टाचार का हो रहा है नंगा नाच, मंत्री से लेकर ब्यूरोक्रेट्स सब भ्रष्टाचार में हैं लिप्त
पॉलिटॉक्स की खबर का असर, शिखर अग्रवाल मामले में डोटासरा ने तोडी चुप्पी! सरकार पर बरसे

Govind Singh Dotasara I Ias Shikhar Agarwal I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajanlal I Rajsthan Government I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








