PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

RAS पंकज ओझा पर गिरी गाज! कार्मिक विभाग ने थमाई चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला?

29 अक्टूबर 2026
साझा करें:
RAS पंकज ओझा पर गिरी गाज! कार्मिक विभाग ने थमाई चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला?

RAS Pankaj Ojha, Pankaj Ojha Charge Sheet, Rajasthan News, Rajasthan Administration, Personnel Department Rajasthan

राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर, RAS पंकज ओझा के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, RAS अधिकारी पंकज ओझा के खिलाफ कार्मिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट थमाई, सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट करना तत्कालीन गोपालन निदेशक पंकज ओझा को पड़ा भारी, उनके खिलाफ अक्टूबर 2025 में फेसबुक पर की गई 14 पोस्ट को अनुशासनात्मक कार्रवाई का आधार बनाया गया, आरोप है कि 16 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच की गई इन पोस्ट में सरकार और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के साथ ही राजनीतिक, धार्मिक, जातिगत और सांप्रदायिक विषयों पर विवादित टिप्पणियां साझा की गईं, कार्मिक विभाग ने इन पोस्ट को राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियम, 1971 के नियम 3, 4 और 11 के कथित उल्लंघन से जुड़ा गंभीर  गलत व्यवहार माना है और राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के नियम 16 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की, विभाग के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को भी पंकज ओझा से मांगा गया था स्पष्टीकरण, लेकिन निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने का है आरोप, अब उन्हें चार्जशीट मिलने के 15 दिन के भीतर अपना लिखित पक्ष रखने के दिए गए निर्देश, इसके साथ ही निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई, वहीं, पंकज ओझा को अपने बचाव में संबंधित सरकारी रिकॉर्ड देखने की अनुमति दी गई है और राजनीतिक या अन्य प्रभाव के जरिए दबाव बनाने पर अलग से कार्रवाई की चेतावनी दी गई, शासन उप सचिव महेश कुमार मीणा की ओर से जारी आदेश के बाद यह मामला राजस्थान के प्रशासनिक गलियारों में बना चर्चा का विषय 


pankaj ojha

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal