IAS Shikhar Agarwal: राजस्थान की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से जुड़ी बड़ी खबर, IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में सरकार की कार्रवाई के बाद अब तक विपक्षी नेताओं की चुप्पी सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय, शिखर अग्रवाल को सरकार ने गत देर रात किया है APO, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अभी तक साध रखी है चुप्पी, तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है सामने, वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिक्रिया का भी किया जा रहा है इंतजार, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मामला है एक वरिष्ठ IAS अधिकारी और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों की खरीद और लीज को लेकर, तो विपक्ष के बड़े नेता खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रख रहे? वहीं दूसरी और इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया है बयान, खाचरियावास ने इस पूरे मामले की जांच को लेकर उठाए हैं सवाल, गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्टों में शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़ी 40 विला-कॉटेज की खरीद, करीब 6.16 करोड़ रुपये के निवेश और उन्हीं संपत्तियों को संबंधित कंपनी को सालाना करीब 1.80 करोड़ रुपये में लीज पर देने की जानकारी आई है सामने, अब देखना होगा कि विपक्ष के अन्य बड़े नेता इस मुद्दे पर कब तोडेंगे अपनी चुप्पी और सरकार से क्या सवाल पूछते हैं?
आईएएस शिखर अग्रवाल की जीवनी | IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi
IAS Shikhar Agarwal, Shikhar Agarwal Villa Cottage Case, Rajasthan News, Rajasthan Politics, Ashok Gehlot, Tikaram Jully, Govind Singh Dotasra, Sachin Pilot, Pratap Singh Khachariyawas, IAS Officer APO, Rajasthan Congress News, 40 Villa Cottage Case









