PoliTalks News
बायोग्राफी

आईएएस शिखर अग्रवाल की जीवनी | IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi

28 अक्टूबर 2026
साझा करें:
आईएएस शिखर अग्रवाल की जीवनी | IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi

IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


आईएएस शिखर अग्रवाल की जीवनी | IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi

IAS Shikhar Agrawal Latest News – शिखर अग्रवाल 1993 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर से आने वाले शिखर अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में रहते हुए राजस्थान के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं. वे जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के आयुक्त और राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में प्रमुख शासन सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं. फरवरी 2024 में उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. इसके साथ ही वे उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर सहित कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. इस लेख में हम आपको वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की जीवनी (IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आईएएस शिखर अग्रवाल का जन्म, परिवार (IAS Shikhar Agrawal Birth, Family)

शिखर अग्रवाल (IAS Shikhar Agarwa) का जन्म 9 जुलाई 1970 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था. उनकी पत्नी का नाम प्रशाखा माथुर (Dr. Prashakha Mathur) है, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्थान में कार्यरत हैं.

शिखर अग्रवाल की शिक्षा (IAS Shikhar Agrawal Education)

शिखर अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech.) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए. 

शिखर अग्रवाल का शुरुआती जीवन (IAS Shikhar Agrawal Early life)

शिखर अग्रवाल 1993 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं. आईएएस बनने के बाद शिखर अग्रवाल ने राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों पर काम किया. अपने करियर के दौरान वे जिला कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट, आयुक्त, निदेशक और शासन सचिव जैसे पदों पर रहे. उन्होंने केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया. राजस्थान में उनकी प्रमुख नियुक्तियों में उदयपुर और बीकानेर के जिला कलेक्टर तथा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के प्रबंध निदेशक (MD) का पद शामिल है. 

शिखर अग्रवाल का  आईएएस करियर (Shikhar Agrawal IAS Career)

1993 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को राजस्थान में पहली बार वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिलीं. वे उदयपुर और बीकानेर के जिला कलेक्टर रहने के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में विशेष सचिव और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) रहे. दिसंबर 2008 में अशोक गहलोत के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए. वहां उन्होंने करीब पांच वर्ष तक विभिन्न मंत्रालयों में काम किया. दिसंबर 2013 में वसुंधरा राजे के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद वे राजस्थान लौट आए.

राजस्थान लौटने के बाद शिखर अग्रवाल को फरवरी 2014 में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का आयुक्त (कमिश्नर) बनाया गया. इस पद पर रहते हुए उन्होंने जयपुर के विकास और आवासीय योजनाओं से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभाली और इस प्राधिकरण को करोड़ो का लाभ से भर दिया. दरअसल उन्होंने उन वर्षो में जयपुर के निकटवर्ती क्षेत्रो में ढेर सारे आवासीय बस्तियों की स्वीकृति दी, जिससे यह प्राधिकरण कम समय में धन से भर गया. बाद में शिखर अग्रवाल जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव बनाये गए और इन्ही दिनों वे इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़े विभाग का कामकाज भी संभाला. इसके बाद उन्होंने राजस्व मंडल, जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग और राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं.

फरवरी 2024 में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने शिखर अग्रवाल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया. इस नियुक्ति के साथ उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली. नवंबर 2025 में प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई. इसके साथ ही उन्हें उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), सरकारी उपक्रम और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर से संबंधित विभागों की जिम्मेदारी दी गई. वे निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी मामलों के विभागों से भी जुड़े हैं. इसके अलावा वे राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Limited-RIICO) के अध्यक्ष तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम (Rajasthan Small Industries Corporation Limited - RAJSICO) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

इन दिनों क्यों चर्चा में है, शिखर अग्रवाल ?

अक्टूबर 2026 में शिखर अग्रवाल व उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा राजस्थान में कई विला और कॉटेज खरीदे जाने को लेकर समाचार प्रकाशित हुए. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कई संपत्तियां खरीदे जाने का उल्लेख किया गया. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई है. वैसे इस मामले में शिखर अग्रवाल की ओर से यह स्पष्टीकरण सामने आया कि संपत्तियों की जानकारी उनके अचल संपत्ति विवरण (IPR) और आयकर रिटर्न (ITR) में घोषित की गई है.

इस लेख में हमने आपको आईएएस शिखर अग्रवाल की जीवनी (IAS Shikhar Agrawal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal