राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश के सबसे वीआईपी और हाई-सिक्योरिटी इलाके में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, जयपुर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में राजभवन के पीछे स्थित छबड़ा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के आवास पर देर रात चोरी की वारदात सामने आई, प्रदेश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में विधायक के घर चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, वही घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को दी इस मामले की सूचना, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की शुरू, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश और वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है, हालांकि विधायक के घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ और चोरों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया, इसे लेकर अभी स्थिति नहीं हुई स्पष्ट, वहीं इस घटना के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब राजभवन के पीछे स्थित वीआईपी इलाके में जनप्रतिनिधियों के आवास ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा? राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन में हुई इस चोरी ने जयपुर पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर लगा दिया सवालिया निशान
जयपुर के सबसे VIP इलाके में चोरी! राजभवन के पीछे BJP विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरों का धावा

Pratap Singh Singhvi, Jaipur Theft Case, Jaipur Crime News, Rajasthan BJP, Rajasthan Politics, Civil Lines Jaipur, Rajasthan Breaking News








