PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'BJP में इतनी हिम्मत नहीं कि...'- दिल्ली मार्च से पहले राहुल गांधी की खुली चुनौती! जनता से की ये बड़ी अपील

29 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'BJP में इतनी हिम्मत नहीं कि...'- दिल्ली मार्च से पहले राहुल गांधी की खुली चुनौती! जनता से की ये बड़ी अपील

Rahul Gandhi I Delhi I Delhi News I India alliance I Priyanka Gandhi I 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' को लेकर राहुल गांधी ने देशवासियों से की बड़ी अपील, राहुल गांधी ने कहा- यह मार्च लोकतंत्र को बचाने, वोट चोरी को रोकने और संविधान की रक्षा करने का मार्च है, यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा को बचाने का मार्च है, जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं, जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, वे सभी इस मार्च में हो शामिल, यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का विरोध प्रदर्शन है, राहुल गांधी ने आगे कहा- पुलिस और लाठियों से डरने की जरूरत नहीं है, बीजेपी में इतनी हिम्मत नहीं कि वह अपनी कोई चाल चल सके, हम सब मिलकर संविधान और देश की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे, वही राहुल गांधी ने सभी छात्र संगठनों से भी अपील करते हुए कहा- आपकी राजनीतिक विचारधारा चाहे जो भी हो, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति की आजादी, आपके विचारों और सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो इस मार्च में जरूर शामिल हों, यह देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है, आप सभी से रामलीला मैदान में होगी मुलाकात 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal