राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने IAS शिखर अग्रवाल के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बोला तीखा हमला, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने कहा- शिखर अग्रवाल को APO करना पर्याप्त नहीं, बल्कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सामने आकर देना चाहिए बयान, इसके साथ ही खाचरियावास ने आरोप लगाया कि अगर मुख्यमंत्री इस मामले पर साधे रहते हैं चुप्पी, तो इससे बड़ा पाप कुछ नहीं हो सकता, वहीं खाचरियावास ने राजस्थान में कथित घोटालों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा और तंज कसते हुए कहा- प्रदेश में हो रहे हैं एक से बढ़कर एक घोटाले, जबकि मुख्यमंत्री समोसे-कचौड़ी में हैं व्यस्त, खाचरियावास ने IAS शिखर अग्रवाल प्रकरण, राइजिंग राजस्थान में जमीनों के आवंटन में कथित घोटाले, वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) मामले और स्टे के बावजूद बीसलपुर में बजरी खनन के उठाए मुद्दे, इन मामलों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता खाचरियावास ने मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने की मांग की, कहा- सरकार को इन सभी मामलों में अपनी स्थिति करनी चाहिए स्पष्ट
Pratap Singh Khachariyawas, Bhajanlal Sharma, IAS Shikhar Aggarwal, Rising Rajasthan, VLTD Case, Bisalpur Mining, Rajasthan Congress, Rajasthan News









