एस सेल्वागणपति की जीवनी (S. Selvaganabathy Biography in Hindi)
S. Selvaganabathy Latest News - एस सेल्वागणपति केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा महाविद्यालय के संचालन से जुड़े रहे. वे पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. वर्ष 2021 में बीजेपी ने उन्हें पुडुचेरी से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुंचे. इस जीत के साथ ही वे पुडुचेरी से बीजेपी के पहले राज्यसभा सांसद बने. इस लेख में हम आपको बीजेपी के राज्यसभा सांसद व शिक्षाविद् एस सेल्वागणपति के जीवन परिचय (S. Selvaganabathy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
एस सेल्वागणपति जन्म और परिवार (S. Selvaganabathy Birth & Family)
एस सेल्वागणपति (S Selvaganapathy) का जन्म 16 अप्रैल 1957 को पुडुचेरी में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री सुब्रमणियन (Shri Subramanian) और माता का नाम श्रीमती तिरुपुरासुंदरी (Shrimati Thirupurasundari) हैं.
एस सेल्वागणपति का विवाह 10 फरवरी 1999 को श्रीमती इंद्र (Shrimati Indra) से हुआ था. उनकी एक बेटी है.
स्थायी पता : पता: 132, मेन रोड, लॉस्पेट, पुडुचेरी - 605008,
दूरभाष: 9994918761
वर्तमान पता : बंगला संख्या एबी-98, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली- 110011,
दूरभाष: 9626660055
एस सेल्वागणपति की शिक्षा (S. Selvaganabathy Education)
एस सेल्वागणपति ने विज्ञान, समाजशास्त्र और शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र (बीएड, एमएड) में उच्च शिक्षा प्राप्त की है. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने पुडुचेरी के टैगोर आर्ट्स कॉलेज, मद्रास विश्वविद्यालय, तिरुपति के वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, चिदंबरम के अन्नामलाई विश्वविद्यालय और मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से प्राणी विज्ञान (Zoology) में बीएससी, समाजशास्त्र (Sociology) में एमए, बीएड (B.Ed.)और एमएड (M.Ed.) की पढ़ाई की है.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट)
एस सेल्वागणपति का शुरुआती जीवन (S. Selvaganabathy Early life)
राजनीति में सक्रिय होने से पहले एस. सेल्वागणपति ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया. वे पुडुचेरी के विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) रहे. उन्ही दिनों वे एक शिक्षक के तौर पर महाविद्यालय के संचालन से भी जुड़े रहे. शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए ही वे भारतीय जनता पार्टी के पुडुचेरी संगठन में भी बने रहे. वर्ष 2021 में राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के समय वे पार्टी की पुडुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष थे.
एस सेल्वागणपति राजनीतिक करियर (S. Selvaganabathy Political Career)
एस सेल्वागणपति का राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के साथ आगे बढ़ा. जुलाई 2017 में उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पुडुचेरी विधानसभा का मनोनीत सदस्य बनाया गया. उन्होंने इस पद पर फरवरी 2021 तक काम किया. विधानसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति के समय वे पुडुचेरी में बीजेपी संगठन से जुड़े हुए थे. वर्ष 2021 में बीजेपी ने पुडुचेरी की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए सेल्वागणपति को अपना उम्मीदवार बनाया. सितंबर 2021 में वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इस जीत के साथ वे पुडुचेरी से बीजेपी के पहले और 1962 के बाद से पुडुचेरी के 10वे राज्यसभा सांसद बने. उन्होंने अक्टूबर 2021 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया.
राज्यसभा सांसद के रूप में सेल्वागणपति विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं. वे नवंबर 2021 से सितंबर 2022 तक ऊर्जा संबंधी समिति और सितंबर 2022 से जून 2024 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे. इसके अलावा, वे जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमर), कोच्चि स्थित नारियल विकास बोर्ड और अन्य संसदीय समितियों से भी जुड़े रहे हैं. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सितंबर 2024 से वे वित्त संबंधी समिति और अक्टूबर 2024 से गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-ओमान संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर, 2027 तक निर्धारित है.
इस लेख में हमने आपको एस सेल्वागणपति जीवनी (S. Selvaganabathy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













