PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'वसुंधरा राजे टिकट देना चाहती थीं, किरोड़ी ने रोका! 'मर जाऊंगा, लेकिन...'- नरेश मीणा का बड़ा खुलासा

27 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'वसुंधरा राजे टिकट देना चाहती थीं, किरोड़ी ने रोका! 'मर जाऊंगा, लेकिन...'- नरेश मीणा का बड़ा खुलासा

Naresh Meena I Kirodi Lal Meena I Rajasthan I Breaking News I 

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, किसान नेता नरेश मीणा ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर तीखा हमला बोलते हुए लगाए कई बड़े आरोप,  नरेश मीणा ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए किया बड़ा दावा, कहा-  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया उन्हें भाजपा का टिकट देना चाहती थीं, लेकिन किरोड़ीलाल मीणा ने उनके टिकट में अड़चन पैदा कर दी, नरेश मीणा ने कहा- किरोड़ीलाल मीणा भले ही उनके राजनीतिक गुरु रहे हों, लेकिन भविष्य में मौका मिला तो वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जरूर, इतना ही नहीं नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि किरोड़ीलाल मीणा ने नेता नहीं, बल्कि गुंडे तैयार किए हैं और उनके पीछे भी अपनी पूरी टीम लगा रखी है, नरेश मीणा ने आगा कहा-  मीणा समाज में उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किरोड़ीलाल आखिर उनके पीछे क्यों पड़े हैं, वहीं भाजपा में शामिल होने को लेकर नरेश मीणा ने दिया दो टूक जवाब, कहा- वे मर जाएंगे, लेकिन जीवन में कभी भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे, वही अब नरेश मीणा के इन बयानों के बाद राजस्थान में मीणा समाज की राजनीति और किरोड़ीलाल मीणा के साथ उनके रिश्तों को लेकर सियासी चर्चा हुई तेज 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal