राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में प्रहलाद गुंजल के खिलाफ कोटा के रानपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, दरअसल 21 अक्टूबर को कोटा के कोलाना गांव में हुई सभा के दौरान प्रहलाद गुंजल ने राजीव दत्ता को लेकर दिया था विवादित बयान, जिसका 1 मिनट 17 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, वीडियो में गुंजल कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'राज बदलने दो, दत्ता की यह हालत बिगाड़ूंगा कि घर में बैठे-बैठे यह सोचेगा कि मैं आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं', इतना ही नहीं प्रह्लाद गुंजल ने राजीव दत्ता पर गुंडागर्दी करने का भी लगाया आरोप, इस मामले में कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया मुकदमा, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गुंजल पर बिना अनुमति सभा करने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने, लोगों को उकसाने और धमकी देने के हैं आरोप, वहीं इस पूरे मामले पर प्रहलाद गुंजल ने भी किया पलटवार, कहा- प्रचार का समय बंद होने के बाद मैंने यह बात कही थी, लेकिन वह कोई सभा नहीं थी, राजीव दत्ता अर्जुन अवॉर्डी नहीं हैं, यह बात बिल्कुल सही है कि राज बदलने के बाद बदला तो लिया जाएगा, वही प्रह्लाद गुंजल ने पुलिस प्रशासन पर गलत काम करने और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का भी लगाया आरोप, वहीं लाडपुरा पंचायत समिति के वार्ड-3 में भाजपा की रजना गोचर और कांग्रेस की सुशीला प्रजापत के बीच चल रहे चुनावी मुकाबले ने भी बढ़ाई सियासी सरगर्मी, रंजना गोचर पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. बद्री गोचर की पत्नी हैं और बद्री गोचर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजीव दत्ता का माना जाता है करीबी, ऐसे में प्रहलाद गुंजल के खिलाफ दर्ज मुकदमे और उनके तीखे बयान के बाद कोटा की राजनीति में मचा सियासी घमासान
'राज बदलने दो, राजीव दत्ता की ऐसी गत करूंगा...'- प्रहलाद गुंजल पर FIR! मचा सियासी बवाल

Prahlad Gunjal, Prahlad Gunjal FIR, Rajiv Datta, Om Birla OSD, Kota News, Rajasthan Congress









