राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा आए विवादों में, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, भाजपा मुख्यालय से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प, वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा जमकर वायरल, जिसमें वे कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ते दे रहे हैं दिखाई, इस घटना को लेकर अब कांग्रेस भी भाजपा पर हुई हमलावर, इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने के भी लगे है आरोप, जयपुर के चौमूं निवासी शंकर गोरा ने छात्र राजनीति से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी, वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह-मंत्री रह चुके हैं और साल 2014 में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुने गए थे अध्यक्ष, इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाली, वहीं जनवरी 2026 में भाजपा ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष किया था नियुक्त, लेकिन अब पुलिसकर्मी का कथित तौर पर कॉलर पकड़ने के वायरल वीडियो ने प्रदेश की सियासत में नया विवाद कर दिया है खड़ा, हालांकि वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई
https://x.com/RakshitYadav25/status/2114949054656545183?s=20
Shankar Gora News, Shankar Gora BJP, Shankar Gora Police Controversy, BJYM Rajasthan President, Jaipur BJP Protest, Shankar Gora Police Video










