कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अब खड़गे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, इस बार खड़गे ने महंगाई और कथित वोट चोरी को लेकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, खड़गे ने जनता से अपील करते हुए कहा- साथियों, यह त्योहार का मौसम है, लेकिन इस समय आप कमरतोड़ महँगाई से जूझ रहे है, पर सरकार को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं, क्योंकि वह सिर्फ़ वोट चोरी करना जानते है। वोट चोरी बड़े पैमाने पर हुई है और अब भी हो रही है, करोड़ों भारतीयों का मत देने का संवैधानिक हक़ ख़तरे में है, इसके लिए CEC ज्ञानेश कुमार ही ज़िम्मेदार है। उन्होंने यह सब कुछ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कहने पर किया है, सभी विपक्षी दलों की माँगे है : · ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें, SIR प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए, इसी सिलसिले में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट बचाओ, देश बचाओ" महा रैली होगी, आप से अपील है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और इस मुहिम को सफल बनाए, जय संविधान, जय हिन्द
PM मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी के बाद फिर बोले खड़गे, अब दिया ये बड़ा बयान

Mallikarjun kharge I Delhi I India Alliance I Rahul Gandhi I








